iPhone 13 खरीदने का ये है अच्छा मौका, हाथ से जाने ना दें इतनी अच्छी डील!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 09:07 PM IST

इमेजिन Apple प्रीमियम रिसेलर स्टोर्स पर iPhone 13 पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफिशियल रिटेलर द्वारा फिलहाल iPhone 13 के 128GB पर 8,400 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही HDFC कार्ड्स के साथ इसे 67,500 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 13 खरीदने का ये है अच्छा मौका, हाथ से जाने ना दें इतनी अच्छी डील!

इमेजिन Apple प्रीमियम रिसेलर स्टोर्स पर iPhone 13 पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफिशियल रिटेलर द्वारा फिलहाल iPhone 13 के 128GB पर 8,400 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही HDFC कार्ड्स के साथ इसे 67,500 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ये Apple के फ्लैगशिप सीरीज का मॉडल है। 

इस डील के बारे में विस्तार से बात करें तो iPhone 13 के 128GB वेरिएंट पर 8,400 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में 79,999 रुपये वाले इस वेरिएंट को 71,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ग्राहक 4,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इससे फोन की कीमत घटकर 67,500 रुपये हो जाएगी। 

हालांकि, कंपनी का दावा है कि फोन को एक्सचेंज ऑफर्स के साथ 48,500 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने iPhone को एक्सचेंज करना होगा। हालांकि, 19,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू पाना काफी मुश्किल है। इसके लिए आपको अच्छी कंडीशन वाले iPhone 12 Pro या Pro Max को एक्सचेंज करना पड़ेगा। जोकि, अच्छा सौदान नहीं है। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर उपलब्ध है। लेकिन, केवल लीमिटेड टाइम के लिए। अगर आप ऑफलाइन स्टोर से iPhone 13 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो महाराष्ट्र को छोड़कर Imagine स्टोर पर जा सकते हैं। ग्राहक इस फोन ब्लू, ग्रीन, रेड, वाइट, मिडनाइट और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि अमेजन पर iPhone 13 (128GB) की बिक्री 69,990 रुपये में की जा रही है। 

End of Article