अनजान लोगों से फ्री में करें ऑनलाइन चैटिंग, ये हैं Omegle के बढ़िया अल्टरनेटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 07:52 PM IST

Omegle एक पॉपुलर फ्री ऑनलाइन चैट और वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए यूजर्स दुनियाभर के अनजान लोगों से फ्री में वीडियो चैट कर पाते हैं। इसके केवल एक ही क्लिक से वीडियो कॉल संभव हो पाता है। इसमें रैंडम तरीके से किसी के भी साथ पेयर कर दिया जाता है। ये प्लेटफॉर्म काफी सालों के मौजूद है।

अनजान लोगों से फ्री में करें ऑनलाइन चैटिंग, ये हैं Omegle के बढ़िया अल्टरनेटिव

Omegle एक पॉपुलर फ्री ऑनलाइन चैट और वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए यूजर्स दुनियाभर के अनजान लोगों से फ्री में वीडियो चैट कर पाते हैं। इसके केवल एक ही क्लिक से वीडियो कॉल संभव हो पाता है। इसमें रैंडम तरीके से किसी के भी साथ पेयर कर दिया जाता है। ये प्लेटफॉर्म काफी सालों के मौजूद है। लेकिन, इसमें ज्यादा फीचर्स ऐड नहीं किए गए हैं। ऐसे में हम यहां आपको Omegle के कुछ अल्टरनेटिव्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Bazoocam

Omegle की तरह ही ये प्लेटफॉर्म भी आपको किसी पूरी तरह अनजान व्यक्ति से पेयर करता है। शुरुआत करने के लिए केवल आपके इसमें start बटन पर क्लिक करना होता है। इसे केवल वेब के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए कोई ऐप उपलब्ध नहीं है। 

ChatHub

ये भी रैंडम लोगों से बात करने के लिए एक वीडियो चैट ऐप है। इसमें केवल आपको अपना जेंडर सेलेक्ट कर start Video chat पर क्लिक करना है। इसे डेस्कटॉप और वेब दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Chatrandom

इसमें आप सामने वाले व्यक्ति से कनेक्ट करने के लिए उसके जेंडर और कंट्री को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें इंस्टैंट कनेक्ट का भी ऑप्शन मिलता है। इसे ऐप और वेब दोनों ही तरीकों से एक्सेस किया जा सकता है। 

Chatroulette

इस प्लेटफॉर्म पर बटन क्लिक करते ही नए कनेक्शन को ऐड कर दिया जाता है। इस साइट में करेंसी सिस्टम है। ये आपको स्टार्ट करने के लिए 15 कॉइन देता है और चैट में रहने पर हर मिनट 30 और दिया जाता है। इसे वेब के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। 

CamSurf

इसमें लोगों से ऑनलाइन चैटिंग के लिए साइन-अप की जरूरत नहीं होती है। आप इसमें अपना जेंडर सेलेक्ट कर शुरुआत कर सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों पर ही ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। 

End of Article