13MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाले इस फोन की आज पहली सेल, कीमत 8,999 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 10:15 AM IST

Infinix ने भारत में पिछले हफ्ते एक नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ग्राहक अब इस नए स्मार्टफोन को आज यानी 21 अप्रैल को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में Unisoc प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

13MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाले इस फोन की आज पहली सेल, कीमत 8,999 रुपये

Infinix ने भारत में पिछले हफ्ते एक नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ग्राहक अब इस नए स्मार्टफोन को आज यानी 21 अप्रैल को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में Unisoc प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। भारत में इसका मुकाबला Redmi 10A, Realme C31 और Poco C31 जैसे फोन्स से रहेगा। 

Infinix Hot 11 2022 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है। कंपनी इसे बाद में बढ़ा भी सकती है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इसे पोलर ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Infinix Hot 11 2022 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Infinix Hot 11 2022 एंड्रॉयड 11 बेस्ड XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से Infinix Hot 11 2022 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Infinix Hot 11 2022 के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। Infinix Hot 11 2022 की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article