Netflix जल्द पेश कर सकता है सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स, लेकिन दिखाई देगा Ad

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 08:10 PM IST

काफी लंबे समय से Netflix यूजर्स सस्ते प्लान्स की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा होने के आसार लग रहे हैं। क्योंकि, कंपनी के CEO Reed Hastings ने ये जानकारी दी है कि कंपनी एक नए ad-सपोर्टेड प्लान्स की टेस्टिंग कर रही है।

Netflix जल्द पेश कर सकता है सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स, लेकिन दिखाई देगा Ad

काफी लंबे समय से Netflix यूजर्स सस्ते प्लान्स की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा होने के आसार लग रहे हैं। क्योंकि, कंपनी के CEO Reed Hastings ने ये जानकारी दी है कि कंपनी एक नए ad-सपोर्टेड प्लान्स की टेस्टिंग कर रही है। ये नेटफ्लिक्स के मौजूदा प्लान्स की तुलना में काफी सस्ते होंगे। 

सस्ते प्लान्स को पेश करने को लेकर बात करते हुए Reed Hastings ने कहा कि जो लोग Netflix को फॉलो करते हैं वो जानते होंगे कि मुझे एडवर्टिजमेंट की कॉम्प्लेक्सिटी पसंद नहीं है। मुझे सिंपल सब्सक्रिप्शन पसंद हैं। Hastings ने ये बातें कंपनी के प्री-रिकॉर्डेड अर्निंग कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। 

उन्होंने आगे कहा कि भले ही मुझे ads पसंद ना हों, लेकिन मुझे कंज्यूमर की चॉइस बहुत पसंद है। ऐसे में जो ग्राहक ads को इग्नोर कर सकते हैं उन्हें एक सस्ता प्लान भी दिया जाएगा। 

Hastings ने कहा कि इस नए प्लान को करीब एक साल के अंदर लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये नए ad सपोर्टेड प्लान्स सस्ते होंगे और कंपनी के लिए फायदेमंद होंगे। क्योंकि, ये काफी नए सब्सक्राइबर्स को अट्रैक्ट करेंगे। 

नेटफ्लिक्स ने कहा कि तेजी से हो रहे पासवर्ड शेयरिंग, दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से मिल रहे कंपटीशन और रूस-यूक्रेन की बीच चल रही लड़ाई जैसी वजहों से पेड सब्सक्रिप्शन में कोई खास ग्रोथ नहीं हुई है। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कंपनी ने कुछ देशों में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स महंगे किए हैं। लेकिन, ये कदम कंपनी को भारी पड़ गया। क्योंकि, कीमत बढ़ने की वजह से US और Canada में कंपनी ने करीब 600,000 सब्सक्राइबर्स खो दिए।

End of Article