फ्रेंड्स को टाइम से बर्थडे विश कर करें इंप्रेस! Android में WhatsApp मैसेज ऐसे करें शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 02:22 PM IST

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। चाहे ऑफिस का काम हो या पर्सनल ये ऐप सभी लोगों का जरूरतों को पूरा करता है। यूजर्स इसके जरिए फोटो, वीडियो और मैसेज वगैरह भेजते हैं। साथ ही यूजर्स के साथ कभी-कभी ऐसा वक्त भी आता है जब वो किसी निश्चित समय में मैसेज को भेजना चाहते हैं। जैसे किसी बर्थडे विश करना हो या त्योहारों में शुभकामनाएं संदेश देना हो।

फ्रेंड्स को टाइम से बर्थडे विश कर करें इंप्रेस! Android में WhatsApp मैसेज ऐसे करें शेड्यूल

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। चाहे ऑफिस का काम हो या पर्सनल ये ऐप सभी लोगों का जरूरतों को पूरा करता है। यूजर्स इसके जरिए फोटो, वीडियो और मैसेज वगैरह भेजते हैं। साथ ही यूजर्स के साथ कभी-कभी ऐसा वक्त भी आता है जब वो किसी निश्चित समय में मैसेज को भेजना चाहते हैं। जैसे किसी बर्थडे विश करना हो या त्योहारों में शुभकामनाएं संदेश देना हो। ऐसा करने के लिए यूजर्स को मैसेज शेड्यूल करने की जरूरत होगी। लेकिन, ये फीचर ऐप के भीतर नहीं मिलता है। ऐसा करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत होगी। 

थर्ड पार्टी ऐप के जरिए किसी मैसेज को दिए गए समय और डेट में के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। WhatsApp Schedular, Do It Later और SKEDit जैसे ऐप्स के जरिए यूजर्स केवल टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो को भी शेड्यूल कर सकते हैं। ये ऐप्स यूज करने में काफी सिंपल हैं और इनके बेसिक या फ्री वर्जन में काफी फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि, फोटो या वीडियो शेड्यूल करने जैसे एडवांस्ड फीचर के लिए आपको ऐप के प्रीमियम वर्जन को खरीदना पड़ सकता है। ये नॉन-रूटेड एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में भी काम करते हैं। आइए जानते हैं मैसेज शेड्यूल करने का तरीका: 

जरूरी बातें: 

  • पहले किसी भी वॉट्सऐप शेड्यूलर ऐप को डाउनलोड करें। 
  • इसके बाद ऐप को सेटिंग्स>एक्सेसिबिलिटी>सर्विसेज में जाकर एक्सेसिबिलिटी एक्सेस दें। 

फॉलो करें ये स्टेप्स: 

  • गूगल प्ले स्टोर से कोई भी वॉट्सऐप शेड्यूलर ऐप डाउनलोड करें। 
  • इंस्टॉलेशन कंपलीट होने के बाद ऐप को ओपन करें। 
  • इसके बाद बॉटम राइट से + आइकन पर टैप करें। 
  • इसके बाद टाइम और डेट सेट करें। 
  • इसके बाद फ्रिक्वेंसी सेलेक्ट करें और मैसेज टाइप करें। 
  • इसके बाद मैसेज शेड्यूल करने के लिए टॉप राइट कॉर्नर से 'Create' बटन पर टैप करें। 

नोट- यूजर्स एक ही समय में कई मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। लेकिन, सबका समय अलग होना चाहिए। 

End of Article