How to download YouTube videos: YouTube दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसमें वीडियो डाउनलोड करना बाकी दूसरे प्लेटफॉर्म्स की तुलना में थोड़ा आसान है। डाउनलोड किए हुए वीडियोज ऐप में ऑफलाइन व्यूइंग के लिए मौजूद रहते हैं। वैसे तो काफी सिंपल है लेकिन कुछ कमियां भी जरूर हैं। भारत में जो यूजर्स ऐप को फ्री में एक्सेस करते हैं वो वीडियोज को केवल 720p रेजोल्यूशन में ही डाउनलोड कर सकते हैं।
ये वीडियोज केवल ऐप के भीतर ही मौजूद रहते हैं। वहीं, पेड और प्रीमियम यूजर्स को वीडियोज को फुल रेजोल्यूशन में डाउनलोड कर सकते हैं। ये वीडियोज भी केवल 48 घंटे के लिए उपलब्ध होते हैं। इसके बाद आपको हर 48 घंटे में डिवाइस को मोबाइल डेटा या WiFi से कनेक्ट कना होता है। मोबाइल डिवाइसेज के अलावा YouTube यूजर्स वीडियोज को मोबाइल डिवाइसेज के अलावा ऑफलाइन देखने के लिए कंपनी के डेस्कटॉप बेस्ड ऐप पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ये सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स को मिलती है। इन सबके एक दिक्कत ये भी होती है जो कि वीडियोज प्राइवेट होते हैं उन्हें डाउनलोड भी नहीं किया जा सकता।
