फ्यूचर iPhone मॉडल्स में देखने को मिल सकता है USB Type-C पोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 07:15 PM IST

Apple फ्यूचर iPhone मॉडल्स में USB टाइप-सी पोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। कूपर्टिनो-बेस्ड कंपनी पुराने लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट को USB टाइप-सी से रिप्लेस करने की तैयारी कर रही है।

फ्यूचर iPhone मॉडल्स में देखने को मिल सकता है USB Type-C पोर्ट

Apple फ्यूचर iPhone मॉडल्स में USB टाइप-सी पोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। कूपर्टिनो-बेस्ड कंपनी पुराने लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट को USB टाइप-सी से रिप्लेस करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, ये बदलाव साल 2023 तक शायद देखने को ना मिले। फिलहाल, ऐपल के MacBook और iPad मॉडल्स में USB Type-C पोर्ट देखने को मिलता है। 

Bloomberg के Mark Gurman की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple iPhone के चार्जिंग पोर्ट को चेंज करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी USB टाइप-सी कनेक्टिविटी वाले iPhone मॉडल्स और एडैप्टर्स की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल इस साल के नए मॉडल्स के लिए लाइनटिंग पोर्ट को रख सकता है और साल 2023 की शुरुआत तक भी टाइप-सी की उम्मीद नहीं की जा सकती। 

मौजूदा वक्त में Apple के iPad Pro, iPad Air और iPad Mini के USB Type-C कनेक्टिविटी देखने को मिलती है। वहीं, AirPods और Apple TV रिमोट जैसी एक्सेसरीज में लाइटनिंग कनेक्टर इस्तेमाल होता है। 

Apple द्वारा किए जा रहे इस बदलाव की मुख्य वजह यूरोपियन यूनियन द्वारा यूनिवर्सल चार्जर की मांग है। यूरोपियन कमीशन का मानना है कि सभी डिवाइसेज के लिए स्टैंडर्ड केबल होने से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में कमी आएगी। 

आपको बता दें इससे पहले ऐपल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी ये सजेस्ट किया था कि साल 2023 की दूसरी छमाही में कंपनी USB टाइप-सी के लिए लाइटनिंग पोर्ट को हटा सकती है। कहा जा रहा है कि iPhone 15 मॉडल्स में USB Type-C पोर्ट देखने को मिलेगा। 

चर्चा ऐसी भी है कि Apple एक एडैप्टर पर काम कर रहा है जो फ्यूचर के iPhones को मौजूदा लाइटनिंग कनेक्टर के लिए डिजाइन किए गए एक्सेसरीज के साथ काम करने की इजाजत देगा। 

End of Article