Jio: खत्म हो गया आज का पूरा डेटा? डोंट वरी! खरीद से इनमें से कोई भी प्लान और बिंदास चलाएं इंटरनेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 04:28 PM IST

अगर आप जियो के यूजर हैं और डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 4G डेटा वाउचर्स की लिस्ट खोज रहे हैं तो यहां देखें प्लान्स।

Jio: खत्म हो गया आज का पूरा डेटा? डोंट वरी! खरीद से इनमें से कोई भी प्लान और बिंदास चलाएं इंटरनेट

Reliance Jio कई 4G डेटा वाउचर्स ऑफर करता है। इन प्लान्स की वैलिडिटी एक्टिव बेस प्लान जितनी होती है। ये वाउचर्स तब काम आते हैं जब आपका डेली डेटा खत्म हो जाए। अगर आप भी जियो के यूजर हैं और आप भी किसी ऐसी स्थिति का सामना करते हैं जहां आपको एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है। तो हम यहां आपको जियो के बेस्ट 4G डेटा वाउचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Jio 4G data voucher plans 

जियो का 15 रुपये वाला प्लान 

इस 4G डेटा वाउचर जियो का फिलहाल सबसे सस्ता डेटा वाउचर है। इसमें ग्राहकों को 1GB डेटा दिया जाता है। 

जियो का 25 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेटा दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी बेस प्लान जितनी ही रहती है। 

जियो का 61 रुपये का प्लान 

इस प्लान में ग्राहकों को 6GB डेटा दिया जाता है। ऐसे में जिन ग्राहकों को डेटा की ज्यादा जरूरत होती है। उनके लिए ये प्लान काफी अच्छा है। 

जियो का 121 रुपये का प्लान 

ये जियो का सबसे महंगा 4G डेटा वाउचर है। इसमें ग्राहकों को 12GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। सभी प्लान की तरह इस डेटा के लिए भी आपको बेस प्लान जितनी ही वैलिडिटी मिलेगी। 

इन सभी प्लान को माय जियो ऐप या कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इनके अलावा ग्राहक PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स का भी इस्तेमाल रिचार्ज के लिए कर सकते हैं। 

End of Article