कड़कड़ाती ठंड से पाएं राहत! Amazon पर विंटर स्पेशल सेल शुरू, अप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 01:06 PM IST

Amazon Winter Shopping Store sale की घोषणा कर दी गई है। इस सेल में ग्राहकों को गीज़र, रूम हीटर्स और इलेक्ट्रॉनिक केटल्स जैसे विंटर अप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये सेल 11 जनवरी तक जारी रहेगी।

कड़कड़ाती ठंड से पाएं राहत! Amazon पर विंटर स्पेशल सेल शुरू, अप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक छूट

Amazon Winter Shopping Store sale की घोषणा कर दी गई है। इस सेल में ग्राहकों को गीज़र, रूम हीटर्स और इलेक्ट्रॉनिक केटल्स जैसे विंटर अप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये सेल 11 जनवरी तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक ब्लैंकेट्स, रिक्लाइनर, बेड्स और कूकवेयर जैसे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे। 

Amazon की विंटर सेल में कई ब्रैंड्स के वाटर हीटर्स पर बेहतरीन डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इनमें Bajaj और Crompton जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। ग्राहक Bajaj New Shakti Neo 15L वाटर हीटर को 10,450 रुपये की जगह 5,899 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, सेल में Crompton Amica 15L की बिक्री 11,500 रुपये की जगह 6,599 रुपये में हो रही है। 

सेल में रूम हीटर्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ग्राहक Morphy Richards OFR 09 2000-Watt Oil Filled Radiator को 4,469 रुपये के डिस्काउंट के बाद 7,330 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक Bajaj, Orpat और Havells जैसी कंपनियों से भी हीटर्स खरीद सकते हैं। 

सेल के दौरान Amazon स्मार्ट प्ल्ग्स जैसी डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट दे रहा है।  Wipro 16A Wi-Fi Smart Plug को सेल में 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Careview Anti-Pollution N95 रीयूजेबल फेस मास्क, Solimo microfibre reversible comforter और Milton Thermosteel flip lid flask को सेल के दौरान खरीदा जा सकता है। 

End of Article