Airtel ने लॉन्च किए गए दो नए प्रीपेड प्लान्स, 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 07:56 PM IST

Airtel ने अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स 399 रुपये और 839 रुपये वाले हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अलग-अलग बेनिफिट्स और वैलिडिटी मिलेगी।

Airtel ने लॉन्च किए गए दो नए प्रीपेड प्लान्स, 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Airtel ने अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स 399 रुपये और 839 रुपये वाले हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अलग-अलग बेनिफिट्स और वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही दोनों ही प्लान्स में  3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 

सबसे पहले एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 2.5GB डेटा, रोज 100SMS और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन का 3 महीने का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। 

इन सबके अलावा ग्राहकों को एयरटेल के नए 399 रुपये वाले प्लान Amazon Prime Video Mobile Edition का एक महीने का फ्री ट्रायल और Apollo 24|7 Circle जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। 

इसी तरह एयरटेल के नए 839 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों को इस प्लान के जरिए तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Mobile पैक, Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, Apollo 24|7 Circle, फ्री ऑनलाइन कोर्सेज, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री विंक म्यूजिक और फ्री हेलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। 

End of Article