Reliance Jio ने Disney+ Hotstar के साथ अपनी साझेदारी को विस्तार देते हुए तीन नए प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स में ग्राहकों को 149 रुपये की वैल्यू वाला Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा। जियो के ये नए प्लान्स 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये वाले हैं।
जियो के इन नए 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को क्रिकेट प्लान्स का टाइटल दिया गया है। इन तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए फ्री मिलेगाा। इस सब्सक्रिप्शन के साथ ही ग्राहकों को इन प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 1.5GB डेटा भी मिलेगा।
इन प्लान्स में केवल वैलिडिटी का ही अंतर है। कंपनी के 333 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी, 583 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी और 783 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। आपको बता दें चूंकि ये तीनों ही प्लान्स 90 दिन से कम वैलिडिटी वाले हैं आपको Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन को एक्सेस करने के लिए लगातार किसी एक्टिव प्लान में रहना जरूरी है।
साथ ही ये भी ध्यान रहे कि प्लान खरीदते ही Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शुरू हो जाएगा। भले ही आपका खरीदा हुआ प्लान लाइन में रहे और बाद में एक्टिव हो। इन तीनों नए प्रीपेड प्लान्स में ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो ने इन प्लान्स के अलावा एक 151 रुपये का डेटा ऐड-ऑन प्लान भी पेश किया है। इसमें भी ग्राहकों को तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। साथ ही 8GB डेटा भी मिलेगा। लेकिन, इसके लिए यूजर को किसी एक्टिव प्लान में रहना जरूरी है।

