Airtel डेली डेटा वाले इन दो प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा है 50 रुपये का डिस्काउंट, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 12:32 PM IST

टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे किए हुए करीब एक महीने हो गए हैं। हालांकि, महंगे प्लान्स खरीदने में ग्राहकों को अभी काफी दिक्क्त हो रही है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां डिस्काउंट और ऑफर के जरिए ग्राहकों को राहत देने की कोशिश कर रही हैं।

Airtel डेली डेटा वाले इन दो प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा है 50 रुपये का डिस्काउंट, जानें डिटेल

टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे किए हुए करीब एक महीने हो गए हैं। हालांकि, महंगे प्लान्स खरीदने में ग्राहकों को अभी काफी दिक्क्त हो रही है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां डिस्काउंट और ऑफर के जरिए ग्राहकों को राहत देने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत एयरटेल ग्राहकों को कुछ प्लान्स पर 50 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। हालांकि, आपको बता दें इस ऑफर का फायदा ग्राहक केवल एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए ही उठा सकते हैं। साथ ही कंपनी ऐप के जरिए प्लान्स को खरीदने पर एडिशनल डेटा कूपन भी दे रही है। 

सबसे पहले 359 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को रोदज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए इस प्लान को खरीदने पर ग्राहकों को ये प्लान 309 रुपये का मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को 2GB एडिशनल डेटा भी इस प्लान के साथ दिया जाएगा। 

कंपनी 50 रुपये का डिस्काउंट 599 रुपये वाले प्लान पर भी दे रही है। ये प्लान Disney+ Hotstar मोबाइल एक्सेस के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोज 3GB डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और 28 दिन की वैलिडिटी भी दी जाती है। कूपन अप्लाई करने पर ग्राहकों को ये प्लान 549 रुपये का मिलेगा। 

आपको बता दें एयरटेल अलग से भी एक 549 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेटा, 56 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को इसमें 4GB डेटा कूपन का भी एक्सेस मिलेगा। 

End of Article