Paytm offer: Jio, Airtel, Vi किसी से भी करें रिचार्ज और पाएं कैशबैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 02:35 PM IST

Paytm की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड ने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के लिए कैशबैक और दूसरे रिवॉर्ड्स की घोषणा की है। रिचार्ज पर अब फर्स्ट टाइम यूजर्स को 15 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को FLAT15 प्रोमोकोड इस्तेमाल करना होगा।

Paytm offer: Jio, Airtel, Vi किसी से भी करें रिचार्ज और पाएं कैशबैक

Paytm की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड ने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के लिए कैशबैक और दूसरे रिवॉर्ड्स की घोषणा की है। रिचार्ज पर अब फर्स्ट टाइम यूजर्स को 15 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को FLAT15 प्रोमोकोड इस्तेमाल करना होगा। साथ ही यूजर्स को कई और ऑफर्स भी मिलेंगे। यूजर्स WIN1000 प्रोमोकोड 1,000 रुपये तक कैशबैक जीत सकेंगे। 

ये ऑफर्स सभी प्रीपेड कनेक्शन्स- रिलायंस जियो, Vi, Airtel, BSNL और MTNL पर लागू होंगे। साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि यूजर्स से ऐसे ट्रांजैक्शन्स पर और कोई एडिशनल चार्ज या प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। ऐसे में यूजर्स को रिचार्ज अमाउंट के अलावा और कोई चार्ज नहीं देना होगा। 

रिचार्ज और बिल पेमेंट्स पर रिवॉर्ड्स जीतने के अलावा कंपनी के रेफेरल प्रोग्राम में हिस्सा लेकर एडिशनल कैशबैक भी जीत पाएंगे। जब भी कोई यूजर फ्रेंड्स या फैमिली को मोबाइल रिचार्ज के लिए Paytm यूज करने के लिए इनवाइट करेगा तो दोनों को ही 100 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। 

पेटीएम ने हाल ही में 3-क्लिक इंस्टैंट पेमेंट और डिस्प्ले ऑफ प्लान्स जैसे फीचर्स पेश किए थे। ये ऐप यूजर्स को उनके लेटेस्ट बिल अमाउंट और ड्यू डेट के बारे में भी रिमाइंड कराता है। 

पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में Jio, Airtel और Vi के मोबाइल रिचार्ज में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हमारे कैशबैक ऑफर से यूजर्स को रिलीफ मिलेगा।  

End of Article