टेक एंड गैजेट्स

भारत में कितनी होगी iPhone 17 Air की कीमत, लीक्स आए सामने

Apple iPhone 17 Air Price: भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत लगभग 89,900 रुपये से शुरू होने की संभावना है, जबकि हाई-एंड iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,900 रुपये तक हो सकती है। Apple सितंबर में अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 17 Air को भी लॉन्च कर सकता है।

Image

Apple iPhone 17 Air (Image- X/@MajinBuOfficial)

Photo : Times Now Digital

Apple iPhone 17 Air Price: एप्पल इस साल सितंबर में iPhone 17 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और इसमें बिल्कुल नए मॉडल- iPhone 17 Air को भी पेश किया जा सकता है। यानी इस साल, चार अलग-अलग मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जिसमें बेस iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया iPhone 17 Air भी शामिल होगा।

भारत, अमेरिका और दुबई में iPhone 17 सीरीज की अनुमानित कीमत

भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत लगभग 89,900 रुपये से शुरू होने की संभावना है, जबकि हाई-एंड iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,900 रुपये तक हो सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, बेस iPhone 17 मॉडल लगभग $899 में लॉन्च होने की उम्मीद है। दुबई में, एंट्री-लेवल वैरिएंट की शुरुआती कीमत AED 3,799 के आसपास हो सकती है।

iPhone 17 Air: कब होगा लॉन्च

Apple सितंबर में अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 17 Air को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि एप्पल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। इससे पहले भी एप्पल ने सितंबर में ही अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज को लॉन्च किया है। ऐसे में इस साल भी कंपनी सितंबर 2025 में नई लाइनअप को पेश कर सकती है।

iPhone 17 Air: मिलेगा दमदार कैमरा

अपने स्लीक और मिनिमलिस्टिक डिजाइन के कारण, iPhone 17 Air में सिंगल 48MP रियर “फ्यूजन” कैमरा होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि अल्ट्रा-थिन फार्म फैक्टर के कारण डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस को इस मॉडल में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा iPhone 17 में बेहतर सेल्फी के लिए अपग्रेडेड 24MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल हो सकता है, साथ ही iPhone 16 जैसा रियर सेटअप भी हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा।

iPhone 17 Air: बैटरी बन सकती है मुसीबत

जैसा कि कहा जा रहा है कि iPhone 17 Air कंपनी का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें 2,800mAh की बैटरी होने की संभावना है, जो कि iPhone 16 की बैटरी से लगभग 20% छोटी है और वर्तमान iPhone Plus वैरिएंट से लगभग 40% छोटी है। यानी यूजर्स को स्लिम डिजाइन के साथ बैटरी क्षमता से समझौता करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 17 Air का वजन केवल 145 ग्राम हो सकता है और इसकी मोटाई केवल 5.5 मिमी हो सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article