एजुकेशन

PSSSB Jail Warder Admit Card 2026: जारी हो गया जेल वार्डर और मैट्रन परीक्षा का एडमिट कार्ड, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे sssb.punjab.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PSSSB JAil Warder Admit Card 2026

PSSSB Jail Warder Admit Card 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा आज से दो दिन बाद यानी 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। PSSSB JAil Warder Admit Card Download करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेजे हैं।

PSSSB जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा के जरिए पंजाब में कुल 532 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए होंगे।

ईमेल से भी डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का इनबॉक्स चेक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए PSSSB की ओर से भेजे गए ईमेल को खोलें और उसमें दिए गए लिंक या अटैचमेंट के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। अगर ईमेल इनबॉक्स में नहीं मिला है, तो उम्मीदवार स्पैम या जंक फोल्डर भी जरूर चेक करें। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसकी PDF सेव कर लें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना जरूरी होगा। साथ ही, हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें। अगर किसी जानकारी में गलती नजर आती है, तो तुरंत PSSSB से संपर्क करें।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड की एक कॉपी सुरक्षित रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article