टेक एंड गैजेट्स

एप्पल ने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट को किया रद्द, अब जेनरेटिव AI पर करेगी काम, iphone 16 में दिखेंगे फीचर्स

Apple Generative AI: रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार प्लान बंद होना शुरू हो जाएगा। और कार पर काम करने वाली टीम के कई कर्मचारी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिविजन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Image

Apple Generative AI

Apple Generative AI: गूगल-सैमसंग के बाद अब एप्पल भी आईफोन में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जेनएआई (GenAI) पर तेजी से काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने के एक दशक लंबे प्रयास को रद्द कर दिया है और इस टीम को जेनएआई पर लगा दिया है।

जेनएआई को लेकर एप्पल की तैयारी तेज

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, एप्पल कंपनी के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक को छोड़कर, इलेक्ट्रिक कार बनाने के एक दशक पुराने प्रयास को रद्द कर रहा है। एप्पल ने आंतरिक रूप से यह खुलासा किया है जिससे प्लान पर काम कर रहे लगभग 2,000 कर्मचारियों को आश्चर्य हुआ। लोगों के अनुसार, यह घोषणा सार्वजनिक नहीं थी, लेकिन यह निर्णय मुख्य परिचालन अधिकारी जेफ विलियम्स और प्रयास के प्रभारी उपाध्यक्ष केविन लिंच द्वारा साझा किया गया था।

क्या है एप्पल का प्लान

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को बताया कि इलेक्ट्रिक कार प्लान बंद होना शुरू हो जाएगा। और कार पर काम करने वाली टीम के कई कर्मचारी (जिन्हें विशेष प्लान ग्रुप या एसपीजी के रूप में जाना जाता है) को कार्यकारी जॉन जियानंद्रिया के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिविजन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वे कर्मचारी जेनेरिक एआई प्लान पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो कंपनी के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है।

आईफोन 16 सीरीज में मिल सकता है जेनएआई

गौरतलब है कि सितंबर में कंपनी अपनी आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। आईफोन 16 सीरीज में मॉडल को लेकर भी कंपनी बढ़े बदलाव कर सकती है। कैमरे के लीक्स भी सामने आए हैं। अब सबसे बड़ा बदलाव एआई को लेकर किया जा सकता है। सैमसंग और गूगल के साथ मुकाबले के लिए कंपनी जेन एआई फीचर्स को आईफोन में लैस कर सकती है। यह बदलाव इसी ओर इशारा भी करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article