टीवी मसाला

'शक्तिमान बिक नहीं सकता', Samay Raina संग ऐड शूट करने पर तोड़ी Mukesh Khanna ने चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Mukesh Khanna On Working With Samay Raina: कुछ समय पहले मुकेश खन्ना और समय रैना ने साथ में एक ऐड शूट किया था। अब मुकेश खन्ना ने समय रैना संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

mukesh khanna-samay raina (photo credit- instagram)

Mukesh Khanna On Working With Samay Raina: शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपनी एक्टिंग से ज्यादा बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। मुकेश खन्ना देश और फिल्मी दुनिया में चल रहे तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। मुकेश खन्ना ने समय रैना (Samay Raina) के विवाद पर जमकर बयानबाजी की थी। उन्होंने समय रैना को टारगेट करने का एक मौका नहीं छोड़ा था, लेकिन अचानक ही समय रैना संग उनका एक ऐड शूट सामने आ गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अभिनेता अपने इस ऐड शूट पर काफी ट्रोल हुए। अब मुकेश खन्ना ने ट्रोलिंग का जवाब दिया है। माता सीता के छवि में कैद हुईं Deepika Chikhalia, 40 साल बाद हुईं तंग? बोलीं- 'मजबूत-दमदार किरदार चाहिए'

    मुकेश खन्ना ने समय रैना संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

    मुकेश खन्ना और समय रैना का ऐड वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो को देखने के बाद ट्रोलर्स ने मुकेश खन्ना पर बिकने का आरोप लगाया था और अब मुकेश खन्ना ने बिकने वाले आरोप पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने दावा किया कि उन्हें इस ऐड शूट के लिए मनाने के लिए ब्रांड को 10 दिन लगी है। मुकेश खन्ना को बताया कि वह इस ऐड को लेकर काफी कंफ्यूज थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर संदेह था कि वह समय के साथ कैसे काम कर सकते हैं, जबकि वह पहले ही खुलकर कह चुके थे कि वे चाहते हैं कि उनका शो बंद हो जाए। आखिरकार, स्क्रिप्ट देखने और यह भरोसा मिलने के बाद कि उनकी जरूरतों के हिसाब से बदलाव किए जा सकते हैं, वह इस प्रोजेक्ट को करने के लिए तैयार हो गए। एक्टर Zain Imam ने अचानक सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, पोस्ट कर फैंस को बताई बड़ी वजह

      समय रैना के शो को बंद करवाना चाहते हैं मुकेश खन्ना

      खन्ना ने कहा, 'मेरे लोग नहीं बोलेंगे कि मैं बिक गया। अगर मुझे खुद से तो मैं भी गाली-गलोच करता ना? मैं यह कहने के लिए कहां झुक गया कि वह अच्छा है? वह कोशिश कर रहा था। वह बहुत स्मार्ट है। शक्तिमान नहीं बिक सकता, मैं उसके शो में नहीं गया।' उन्होंने अपनी बात को दोहराया कि वह इस तरह के रोस्टिंग प्रोग्राम के विरोध में हैं और वह आज भी चाहते हैं कि समय रैना को गधे पर बैठाकर मुंह काला करके शहर में घुमाना चाहिए।

      साथ में किया था ऐड शूट

      बता दें कि मुकेश खन्ना समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के खिलाफ हैं और वह इस शो को लगातार बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच मुकेश खन्ना और समय रैना ने एक मोबाइल का ऐड शूट किया था, जिसमें मुकेश खन्ना शक्तिमान के रूप में ही दिखाई देते हैं। फैंस को ये ऐड किसी झटके से कम नहीं लगा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article