Jio Recharge Plans Offer: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम है। देशभर में करीब 48 करोड़ से ज्यादा लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो ने अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा का बखूबी ध्यान रखता है। इसके लिए कंपनी समय-समय पर नए प्लान्स और नए-नए ऑफर्स लाती रहती है। जियो के पास अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनो ही ग्राहकों के लिए धांसू प्लान्स हैं। जियो के पास एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो पूरे साल के लिए डेटा की टेंशन से फ्री कर सकता है।
आपको बता दें कि जियो ने कुछ समय पहले ही अपनी ब्राडबैंड सर्विस को रीब्रैंड किया है। जियो कि ब्रांडबैंड सर्विस अब जियो होम नाम से जानी जाती है। इस सर्विस में कंपनी ग्राहकों के लिए जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ऑफर कर रही है। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो बता दें कि जियो एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है।
Jio की सर्विस ने कर दिया कमाल
Jio अपने ग्राहकों को जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर में सालभर वाला प्लान ऑफर कर रहा है। आप सिर्फ एक प्लान लेकर पूरे 365 दिन के लिए डेटा की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। आपको बता दें कि जियो का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान 399 रुपये का है जो कि 30mbps की स्पीड ऑफर करता है। अगर आप इस प्लान को लंबे समय यानी एक साल के लिए खरीदते हैं तो आपको यह काफी सस्ता मिलेगा और एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी मिलेगी।
एक महीने का कनेक्शन मिलेगा फ्री
अगर आप जियो के फाइबर या फिर एयर फाइबर के इस एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान को 12 महीने तक खरीदते हैं तो आपको कुल 4788 रुपये और GST चार्ज देना होगा। वहीं अगर आप एक साथ पूरे साल का प्लान खरीदते हैं तो आपको 13 महीने का कनेक्शन मिल जाएगा। इस तरह आपको यह प्लान हर महीने सिर्फ 365 रुपये और GST देना होगा। आपको बत दें कि अगर आप जियो एयर फाइबर प्लान खरीदते हैं तो आपको हर महीने 1TB तक डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा जबकि वहीं Jio Fiber में यूजर्स 3TB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
