टेक एंड गैजेट्स

अब Amazon से घर बैठे कराएं ब्लड टेस्ट, 6 शहरों में शुरू हुई Diagnostics सर्विस

Amazon Diagnostics: अमेजन डायग्नोस्टिक्स, ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी में शुरू की गई है, जो एक मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक 800 से ज्यादा टेस्ट बुक कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं और रिपोर्ट सीधे Amazon ऐप में देख सकते हैं।

Image

Amazon Diagnostics

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) ने भारत में हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए ‘अमेजन डायग्नोस्टिक्स’ सर्विस की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के तहत ग्राहक अब घर बैठे 60 मिनट के भीतर ब्लड सैंपल कलेक्शन करवा सकते हैं और 6 घंटे से कम समय में डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा फिलहाल बेंगलुरु, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद जैसे छह प्रमुख शहरों में शुरू की गई है, जो 450 से अधिक पिन कोड को कवर करती है।

करवा सकेंगे 800 से ज्यादा टेस्ट

अमेजन डायग्नोस्टिक्स, ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी में शुरू की गई है, जो एक मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक 800 से ज्यादा टेस्ट बुक कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं और रिपोर्ट सीधे Amazon ऐप में देख सकते हैं।

all-in-one प्लेटफॉर्म

कंपनी का कहना है कि इस सेवा का उद्देश्य डायग्नोस्टिक प्रक्रिया को तेज, भरोसेमंद और सुविधाजनक बनाना है। Amazon Medical के तहत अब तीन प्रमुख सेवाएं-Pharmacy, Clinic और Diagnostics-एकीकृत हो चुकी हैं, जिससे ग्राहकों को टेली-कंसल्टेशन, दवाओं की डिलीवरी और लैब टेस्टिंग-all-in-one प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं।

Amazon Medical के कैटेगरी लीडर जयरामकृष्णन बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यह सेवा भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं, ऑरेंज हेल्थ लैब्स के को-फाउंडर ध्रुव गुप्ता ने इसे डायग्नोस्टिक्स अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत साझेदारी बताया।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article