टेक एंड गैजेट्स

BSNL Satellite Phone कौन खरीद सकता है? जानें क्या है प्रॉसेस, कीमत और फीचर्स

BSNL ने अपने सैटेलाइट फोन को Communication Beyond Boundaries थीम के साथ लॉन्च किया है। यह फोन उन जगहों पर कनेक्टिविटी देगा जहां पर नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है या फिर किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से नेटवर्क पूरी तरह से ठप पड़ गया हो।

Image

बीएसएनएल ने इस सैटेलाइट फोन में कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की तरफ से सैटेलाइट फोन लॉन्च किया गया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि बीएसएनएल के इस सैटेलाइट फोन की कीमत एप्पल, गूगल और सैमसंग के प्रीमियम फोन से भी अधिक है। BSNL के इस सैटेलाइट फोन की मदद से बिना नेटवर्क के कहीं से भी बातचीत की जा सकती है। आइए आपको इस नए सैटेलाइट फोन के फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि क्या इसे कोई भी खरीदा सकता है?

BSNL ने अपने सैटेलाइट फोन को Communication Beyond Boundaries थीम के साथ लॉन्च किया है। यह फोन उन जगहों पर कनेक्टिविटी देगा जहां पर नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है या फिर किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से नेटवर्क पूरी तरह से ठप पड़ गया हो। यह फोन कनेक्टिविटी के लिए किसी भी तरह से मोबाइल टावर्स पर डिपेंड न रहकर सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर बातचीत कराएगा।

कौन खरीद सकता है सैटेलाइट फोन

Satellite Phone को लेकर भारत में कड़े कानून है। फिलहाल यह आम लोगों के लिए नही है इसलिए इसे नॉर्मल मोबाइल या फिर स्मार्टफोन की तरह दुकान से नहीं खरीदा जा सकता। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने या फिर इस्तेमाल करने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से मंजूरी लेना होगा। अगर कोई बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

BSNL ने इसे खास जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसका यूज रक्षा बलों, आपदा राहत टीमों, सुरक्षा एजेंसियों, ऑफशोर प्रोजेक्ट्स, समुद्री जहाजों, माइनिंग सेक्टर, जंगल जैसी जगह पर कार्यरत लोग कर पाएंगे। इसके साथ ही एडवेंचर ट्रिप के लोग भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

फोन में मिलेगा मजबूत डिजाइन

बीएसएनएल के इस शानदार सैटेलाइट फोन को मुश्किल परिस्थितियों में यूज करने के लिए तैयार किया गया है। फोन में रग्ड डिजाइन मिलता है जिससे ऊंचाई से गिरने पर भी यह पूरी तरह से सेफ रहेगा। पानी या फिर तेज झटकों को भी यह आसानी से झेल सकता है। बीएसएनएल ने इसमें लंबी बैटरी लाइफ का सपोर्ट भी दिया है जिससे यह उन इलाकों के लिए भी काफी यूजफुल रहेगा जहां बिजली की सुविधा न हो। इसमें आपको SOS इमरजेंसी फीचर भी मिलेगा। मतलब मुश्किल हालात में आप इसकी मदद से तुरंत मदद पा सकते हैं।

इस नंबर पर मिलेगी जानकारी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस सैटेलाइट फोन को 1,34,166 रुपये में लॉन्च किया है। अगर आप इस सैटेलाइट फोन को खरीदना चाहते हैं तो इससे जुड़ी जानकारी के लिए आपको कंपनी के 9768866652 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article