टेक एंड गैजेट्स

Airtel का बड़ा कमाल, शुरू कर दी सीमलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, देखती रह गईं दूसरी कंपनियां

कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक इस सुविधा का संचालन पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस यातायात विभाग और हुगली नदी पुल आयुक्त की मदद से जरिए संभव हो पाई। कंपनी के मुताबिक इस नई सुविधा से लोगों को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Image

एयरटेल अपने ग्राहकों कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारती एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा का भी बखूबी ध्यान रखती है। एयरटेल के पास हर एक कैटेगरी के यूजर्स के लिए कई शानदार बेहतर प्लान्स हैं। कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए नई-नई सुविधाएं भी ला रही है। अब कंपनी की तरफ से एक ऐसा कदम उठाया गया है जिसने दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी ने कोलकाता की हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु पर सीमलेस मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करा दी है। ऐसा करने वाली एयरटेल देश की पहली कंपनी है।

सीमलेस मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि कोलकाता और हावड़ा के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर सीमलेस वॉइस एंड डेटा सर्विस प्रवाइड कराने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट में करीब 1.3 किलोमीटर के पूरे रास्ते पर फाइबर बिछाना और खंभों पर नेटवर्क एंटेना को इंस्टाल करना शामिल था। ऐसा करने का मकसद यूजर्स को जीरो ड्रॉप जोन का एक्सपीरियंस देना था।

मोबाइल यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक इस सुविधा का संचालन पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस यातायात विभाग और हुगली नदी पुल आयुक्त की मदद से जरिए संभव हो पाई। कंपनी के मुताबिक इस नई सुविधा से लोगों को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

पूरे बंगाल में लगी कई नेटवर्क साइटें

भारती एयरटेल के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीईओ अयान सरकार ने कहा कि इस व्यस्त मार्ग पर बेहतर नेटवर्क होना सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए भी बहुत जरूरी है। कंपनी के अनुसार, मोबाइल यूजर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और हाई स्पीड नेटवर्क के लिए पिछले तीन साल में पूरे पश्चिम बंगाल में 5,250 से ज्यादा नई नेटवर्क साइटें लगाई गई हैं।

भारती एयरटेल के मुताबिक, मोबाइल यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 5G नेटवर्क का विस्तार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 87 जिलों तक हो गया है। कंपनी के इस फैसले से करीब 3.60 करोड़ ग्राहकों को हाई-स्पीड नेटवर्क की सीधी सुविधा मिल रही है। भारती एयरटेल के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि ये दोनों राज्य कंपनी के लिए बहुत अहम हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में कंपनी ने दोनों राज्यों में 2400 से ज्यादा नए इलाकों में अपना 5G नेटवर्क बढ़ाया है, जिससे विकास और नई तकनीक को बढ़ावा मिला है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article