40 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत हुई धड़ाम, प्रीमियम ब्रैंड्स में 70% तक का मिल रहा डिस्काउंट
Top 5 LED Smart TV Discount Offers: 40 Inch Smart TV की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को रिपब्लिक डे सेल के मौके पर बड़े डिस्प्ले वाले एलईडी स्मार्ट टीवी को 70% तक सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 21 2026, 20:34 IST
Image Credit : IStock01 / 07
Flipkart-Amazon अपने ग्राहकों सस्ती कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप अपने घर के पुराने स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास खरीदारी करने का शानदार मौका है।
Image Credit : IStock02 / 07
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को Sony, Samsung, LG, Redmi, Thoshiba, Xiaomi और Acer जैसे ब्रैंड्स को सस्ते दाम में खरीदने का मौका दे रहा है। इस समय आप 40 इंच स्मार्ट टीवी को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 07
अगर आप सस्ते दाम में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Thomson Alpha QLED को सस्ते दाम में खरीदकर घर ले जाते हैं। 40 इंच डिस्प्ले वाले इस स्मार्ट टीवी की कीमत 17,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों को इस पर अभी फ्लैट 27% की छूट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock04 / 07
TOSHIBA 40 Inch Smart TV: तोशीबा स्मार्ट टीवी के सेगमेंट में एक पॉपुलर नाम है। अगर आप 40 इंच स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट में इसकी कीमत 29,999 रुपये है लेकिन अभी इस पर 46% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभी आप इसे सिर्फ 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को 1900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
Image Credit : IStock05 / 07
Acer 40 Inch Smart TV Offer: फ्लिपकार्ट ने एसर की स्मार्ट टीवी पर बड़ी कटौती की है। Acer 40 Inch स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट 38,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी इस वेरिएंट पर 65% की सीधी छूट दे रहा है। आप इस ऑफर के साथ इस एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को सिर्फ 13,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 07
Foxsky 40 Inch Smart TV Offer: Foxsky की तरफ से आने वाले 40 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 38,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को रिपब्लिक डे सेल के मौके पर ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी पर 70% की छूट दे रही है जिसके बाद आप इसे हाई क्वालिटी गूगल स्मार्ट टीवी को सिर्फ 11,499 रुपये में खरीद पाएंगे। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो इससे कम कीमत में भी आपको यह मिल जाएगी।
Image Credit : IStock07 / 07
Infinix 40 Inch Smart TV Offer: इनफिनिक्स की QLED पैनल वाली 40 इंच स्मार्ट टीवी को आप इस समय बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्ट टीवी को 21,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि आप इसे अभी रिपब्लिक डे सेल के मौके पर 43% पर्सेंट की छूट के साथ खरीद सकते हैं। पुराने स्मार्ट टीवी को एक्सचेंज करके आप 1900 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।