स्पोर्ट्स

World Athletics Championship 2025: नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में मारी बाजी, जेवलिन थ्रो के फाइनल में मिली एंट्री

Neeraj Chopra Qualifies for World Athletics Championship 2025 Final: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से विश्व को हैरान कर दिया है। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले ही प्रयास में फाइनल में जगह पक्की कर ली है और देश का नाम रोशन कर दिया है।

Image

नीरज चोपड़ा (फोटो- AP)

Neeraj Chopra Qualifies for World Athletics Championship 2025 Final: भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है और सभी को हैरान कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने 84.85 मीटर के शानदार पहले थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल में पहुंचने के लिए आवश्यक स्कोर 84.50 था और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने आसानी से इससे अधिक अंक प्राप्त कर लिए।

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा को 19 सदस्यीय क्वालीफाइंग राउंड के लिए वेबर, वॉलकॉट, वडलेज और सचिन के साथ ग्रुप ए में रखा गया था। ग्रुप बी में 18 एथलीट हैं, जिनमें नदीम, पीटर्स, येगो, डा सिल्वा, रोहित, यशवीर और उभरते हुए श्रीलंकाई एथलीट रुमेश थरंगा पथिरगे आदि शामिल हैं।

नीरज के पास इतिहास रचने का मौका

नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचने के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दो बार जीतने वाले इतिहास के तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने का लक्ष्य रखेंगे। चेक गणराज्य के दिग्गज जान ज़ेलेज़नी (1993, 1995), जो अब चोपड़ा के कोच हैं, और पीटर्स (2019, 2022) अन्य दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

अरशद नदीम से हो सकता है सामना

चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। नदीम ने पेरिस में 92.97 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.45 मीटर था। ऐसे में नीरज अब उस हार का बदला लेना चाहेंगे और जीत के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाना चाहेंगे।

(खबर अपडेट की जा रही है।)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article