Tokyo Paralympics 2021: भाविनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत का खुला खाता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2021, 09:31 AM IST

भारत की दिव्यांग एथलीट भाविनाबेन पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की टेबल टेनिस स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

टोक्यो: भारत की भाविनाबेन पटेल का टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना रविवार को टूट गया। महिलाओं की टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं भाविनाबेन पटेल को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिंग झोउ ने उन्हें  11-7, 11-5, 11-6 के अंतर से मात दी। 

भाविनाबेन ने इससे पहले सेमीफाइनल में क्लास 4 वर्ग के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी को मात देकर फाइनल में एंट्री की थी। ऐसे में सबको विश्वास था कि फाइनल में उलटफेर करके भाविनाबेन स्वर्णिम इतिहास रचने में सफल होंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह भारत का मौजूदा पैरालंपिक खेलों में पहला पदक है। 

क्लास 4 वर्ग के खिलाड़ियों का बैठने का संतुलन सही रहता है और हाथ पूरी तरह से काम करते हैं। उनके शरीर में विकार स्पाइनलकॉर्ड में चोट के कारण होता है। 

End of Article