स्पोर्ट्स

28 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: IPL के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे धोनी और हार्दिक, प्रणय ने रचा इतिहास

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 28, 2023, 05:56 PM IST

28 May 2023 सुर्खियां खेल की: इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

Image

हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी और एचएस प्रणय। (फोटो- IPL/BCCI और BAI Twitter)

Photo : Twitter

28 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नेंरद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। वहीं, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स में इतिहास रच दिया। वे इस टूर्नामेंट में खिताबी जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, भारत ने पूल ए का अपना तीसरा मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

IPL के खिताबी मुकाबले में चेन्नई का सामना गुजरात से

आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइंटस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के नजर जीत के साथ ट्रॉफी पर होगी। खिताबी मुकाबले में धोनी या हार्दिक की टीम जीतती है तो दोनों मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे।

चीनी खिलाड़ी को हराकर प्रणय बने चैम्पियन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में प्रणय ने चीन के वेंग होंग येंग को तीन गेम में 21-19, 13-21, 21-18 से मात मात दी। प्रणय यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने गए हैं। वहीं, इस टूर्नामेंट में यह भारत को चौथा टाइटल है। इससे पहले महिला सिंगल्स में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु दो बार और साइना नेहवाल एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

भारत ने जूनियर एशिया कप में पाक से मैच ड्रॉ खेला

भारत ने पूल ए का अपना तीसरा मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला और

इस तरह से पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। शारदानंद तिवारी ने शनिवार की रात को खेले गए मैच में 24वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई लेकिन बशारत अली ने 44वें मिनट में पाकिस्तान की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। यह मैच ड्रॉ समाप्त होने से भारत के अब तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पूल ए में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के भी सात अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर बेहतर होने के कारण पहले स्थान पर है। जापान तीन मैचों में छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

बेनफिका ने रिकॉर्ड 38वीं बार पुर्तगाली लीग का खिताब जीता

बेनफिका ने सत्र के अंतिम दिन सांता क्लारा को 3-0 से हराकर रिकॉर्ड 38वीं बार पुर्तगाली लीग का खिताब अपने नाम किया। एफसी पोर्टो ने एक अन्य मैच में गुइमारेस को 3-0 से पराजित करके दूसरा स्थान हासिल किया। पिछली बार के चैंपियन एफसी पोर्टो तभी अपने खिताब का बचाव कर पाता अगर सांता क्लारा अंतिम दौर के मैच में बेनफिका को पराजित कर देता। बेनफिका ने पुर्तगाली लीग में सर्वाधिक खिताब जीतने के अपने रिकॉर्ड को 38 पर पहुंचा दिया है। यह उसका 2019 के बाद पहला खिताब है। इस बीच पोर्टो ने दो बार जबकि स्पोर्टिंग लिस्बन ने एक बार खिताब जीता था।

मेसी की मदद से पीएसजी ने जीता रिकॉर्ड 11वां खिताब

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लियोनेल मेसी के गोल की मदद से स्ट्रासबर्ग के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलकर रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग का खिताब जीता। इस जीत से पीएसजी के 37 मैचों में 85 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से चार अंक आगे हो गया है। लेंस के 37 मैचों में 81 अंक हैं और अब केवल एक दौर के मैच होने बाकी है। मेसी ने 59वें मिनट में काइलियन एम्बाप्पे के पास पर गोल करके पीएसजी को बढ़त दिलाई। पीएसजी के पूर्व स्ट्राइकर केविन गामेरो ने 79वें मिनट में स्ट्रासबर्ग की तरफ से बराबरी का गोल दागा।

ब्राजील ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा, इटली और नाइजीरिया भी आगे बढ़े

ब्राजील ने पहले हाफ के आखिर में किए गए दो गोल की मदद से नाइजीरिया को 2-0 से हराकर अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। इटली ने भी डोमेनिका गणराज्य को 3-0 से पराजित करके ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम 16 में जगह बनाई। नाइजीरिया तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहा। वह तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में सर्वश्रेष्ठ चार टीम में शामिल रहा जिससे वह अंतिम 16 में प्रवेश करने में सफल रहा। इन तीनों टीम के समान छह अंक रहे लेकिन ब्राजील बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर रहा।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article