स्पोर्ट्स

DUPR India Masters Women's Singles Final: अमेरिका की सोफिया स्विंग के नाम महिला एकल खिताब; ताइवान की काओ पेई चुआन की करारी शिकस्त

DUPR India Masters Women's Singles Final Match Report: अमेरिका की 25 वर्षीय सोफिया स्विंग ने धमाकेदार अंदाज में फाइनल मुकाबले में चीनी ताईपे की टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त काओ पेई चुआन को सीधे गेम में मात देकर पहले पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स का महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

Image

सोफिया स्विंग

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2024: नई दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस अकादमी में खेले गए पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो(ओपन) महिला एकल के फाइनल में अमेरिका की 25 वर्षीय सोफिया स्विंग ने टूर्नामेंट में पहली वरीयता प्राप्त चीनी ताईपे की काओ पेई चुआन को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोफिया स्विंग ने काओ पेई चुआन को सीधे गेम में 11-3, 11-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

सोफिया ने 11-3 से जीता पहला गेम

खिताबी मुकाबले के पहले गेम में चीनी ताईपे की काओ पेई चुआन ने पहला अंक हासिल किया और अपनी बढ़त को जल्दी दोगुना कर लिया। इसके बाद सोफिया स्विंग ने वापसी की और लगातार आठ अंक अर्जित किए और 8-2 के अंतर से बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद भी सोफिया ने अंक हासिल करना जारी रखा और 10-3 के अंतर से सेट प्वाइंट तक पहुंच गईं और इसके बाद 11-3 से पहला गेम अपने नाम करके मैच में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे गेम में भी नहीं दिया चीनी ताईपे की खिलाड़ी को मौका

दूसरे गेम में भी सोफिया ने अपने शानदार फॉर्म और लय को जारी रखा और 5-0 की शुरुआती बढ़त बना ली। सोफिया के आक्रामक खेल के सामना काओ पेई चुआन फीकी नजर आईं। दूसरे गेम में पहला अंक हासिल करने के लिए चीनी ताईपे की खिलाड़ी को लंबे इंतजार करना पड़ा। दूसरे गेम में ब्रेक तक सोफिया ने 5-1 की बढ़त बना ली थी और खिताब की ओर बढ़ती दिखीं। सोफिया ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और 7-1 की बढ़त हासिल करने के बाद गेम में विरोधी खिलाड़ी को दूसरा अंक हासिल करने दिया। सोफिया ने इसके बाद कोई गलती नहीं की और 10-2 की स्कोर लाइन के साथ मैच प्वाइंट पर पहुंच गईं और अंत में 11-2 के साथ दूसरा गेम और खिताब अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!