स्पोर्ट्स

डबल्स के बाद अब सिंगल्स में वापसी के लिए तैयार 44 साल की सेरेना

4 साल बाद अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सिंगल्स में वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में उन्होंने डबल्स में वापसी की थी। उन्होंने क्वींस क्लब में विक्टोरिया एमबोको के साथ जीत हासिल की और बर्लिन ओपन में कैरोलिना मुचोवा के साथ हार गईं।

Image

सेरेना विलियम्स (साभार-x)

डबल्स में वापसी करने के बाद अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अब सिंगल्स में भी वापसी करने के लिए तैयार हैं। सेरेना प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट के साथ सिंगल्स प्रारूप में वापसी करेंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने उन्हें विमेेंस सिंगल्स कैटेगरी के लिए वाइल्ड कार्ड दिया है। यह 44 वर्षीय खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के लिए जब उतरेंगी तो सभी की नजरें उन पर टिकी होंगी। सेरेना ने हाल ही में दो डबल्स मैच खेले हैं लेकिन लगभग चार साल से उन्होंने कोई आधिकारिक सिंगल्स मैच नहीं खेला है।

ईएसपीएन की कमेंटेटर मैरी जो फर्नांडीज ने इसे ’आत्मविश्वास का संकेत’ बताया कि सेरेना इतने लंबे समय तक सिंगल्स मैच खेले बिना इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतरने के लिए तैयार हैं। फर्नांडीज ने कहा, ’’लेकिन अगर कोई ऐसा कर सकता है तो वह सेरेना ही हैं।’’ ईएसपीएन के उनके साथी कमेंटेटर पैट्रिक मैकएनरो ने कहा, ’’मैं इसे सेरेना का सेरेना जैसा अंदाज कहूंगा। ऐसा साहसी काम करना बिल्कुल सेरेना जैसा है और मुझे एक पल के लिए भी नहीं लगा कि वह (सिर्फ) डबल्स में खेलने के लिए वापसी कर रही हैं।’’

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- डेब्यू के कुछ महीनों में नंबर वन बनी श्री चरणी

सेरेना ने ऑल इंग्लैंड क्लब से सिंगल्स और डबल्स (अपनी बहन वीनस के साथ) दोनों के लिए वाइल्ड कार्ड आमंत्रण स्वीकार कर लिए हैं। सेरेना ने इस महीने दो अलग-अलग साझेदारों के साथ दो डबल्स मैच खेलकर वापसी की। उन्होंने क्वींस क्लब में विक्टोरिया एमबोको के साथ जीत हासिल की और बर्लिन ओपन में कैरोलिना मुचोवा के साथ हार गईं। विंबलडन 2026 की शुरुआत इस बार 29 जून से होने जा रही है जबकि इसका फाइनल 12 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले 22 जून से क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article