स्पोर्ट्स

संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने किया संन्यास का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2023, 05:50 PM IST

डब्लूएफआई के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह की जीत के बाद रियो ओलंपिक में चुनाव जीतने वाली साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Image

साक्षी मलिक

नई दिल्ली: रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के डब्लूएफआई अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साक्षी ने रोते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया।

कुश्ती को त्यागती हूं, अब नहीं आउंगी नजर

साक्षी ने कहा, हमने लड़ाई पूरी दम से लड़ी। अगर प्रेसिडेंड बृजभूषण शरण सिंह जैसा ही रहता है और उसका सहयोगी और बिजनेस पार्टनर है और वो अगर फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। आपको मैं आज के बाद कुश्ती लड़ती नहीं दिखूंगी। सभी देशवासियों को धन्यवाद जिन्होंने हमारा सहयोग किया और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

बृजभूषण सिंह का जमकर किया था विरोध

साक्षी मलिक डब्लूएफआई में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन में मुखर रहीं और आंदोलन का बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित अन्य पहलवानों के साथ नेतृत्व किया। लेकिन चुनावी बाजी में पहलवानों की कोशिशों पर पानी फिर गया। बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन वाला खेमा चुनाव में अपना परचम लहराने में सफल रहा।

डब्लूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साक्षी मलिक के संन्यास के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मेरा इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article