स्पोर्ट्स

Saina Nehwal: पति कश्यप से अलग हुईं सायना नेहवाल, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

Saina Nehwal: 7 साल की शादी के बाद बैडमिंटन में भारत को पहला ओलंपिंक मेडल दिलाने वाली स्टार शटलर सायना नेहवाल ने अपने पति से अलग होने की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस बात का ऐलान किया और अपने फैंस को चौंका दिया।

Image

सायना नेहवाल (साभार- Instagram)

बैडमिंटन में भारत को बैडमिंटन में पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाली भारतीय स्टार शटलर ने रविवार देर रात एक घोषणा से अपने फैंस को चौंका दिया। लंबे वक्त से प्रोफेशनल बैडमिंटन से दूर चल रही सायना ने इंस्टाग्राम पर पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा 'ज़िंदगी हमें कभी-कभी अलग राहों पर ले जाती है। बहुत सोच-विचार करने के बाद, परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। मैं बीते पलों के लिए आभारी हूं और आगे की ज़िंदगी के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देती हूँ। इस समय हमारी निजता की गरिमा बनाए रखने के लिए धन्यवाद। हालांकि, अब तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, कश्यप की ओर से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। दोनों ने अपने बैडमिंटन करियर की शुरुआत पुलेला गोपीचंद की हैदराबाद एकेडेमी से किया था।

सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी 14 दिसंबर 2018 को हुई थी और अब 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। सायना की तरह पारुपल्ली कश्यप भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थी। कश्यप ने 2012 ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर भी तय किया था। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे। आखिरकार 2014 में वह घड़ी आई जब कश्यप ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

saina nehwal

सायना नेहवाल (साभार-Instagram Saina Nehwal)

2012 में ओलंपिक में जीता था ब्रोंज मेडल

सायना नेहवाल 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रोंज मेडल जीतकर भारत की पहली ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने अप्रैल 2015 में बैडमिंटन में नंबर वन की रैंकिंग भी हासिल की और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर भी बनीं। सायना की बात करें तो उन्होंने 2010 और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड के अलावा 2008 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीता था। सायना 11 से अधिक सुपर सीरीज़ खिताब जीते हैं, जिनमें इंडोनेशिया ओपन, सिंगापुर ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं। सायना को 2009 में अर्जुन पुरस्कार, 2010 में सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न, 2010 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article