स्पोर्ट्स

Australian Open 2026: साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की ईनामी राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, मालामाल हो जाएंगे खिलाड़ी

Australian Open 2026 Prize Money: ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है और 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ​वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की।

Australian Open 2026 Prize Money Hike

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की प्राइज मनी में बड़ा इजाफा

Photo : AP

ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है और 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित की गई है। यह 2025 में 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पुरस्कार राशि से 16 प्रतिशत अधिक है।

महिला और पुरुष एकल वर्ग में चैंपियन रहने वाले खिलाड़ियों को 41.5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.8 मिलियन डॉलर) मिलेंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही आयोजकों का कहना है कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी।

स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article