स्पोर्ट्स

National Games: प्रणय पर प्रणीत की जीत से तेलंगाना ने केरल को हराकर बैडमिंटन में गोल्ड जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 05:35 PM IST

National Games, Badminton, Praneeth beat Prannoy: राष्ट्रीय खेेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के दो धाकड़ खिलाड़ी आमने-सामने आए। बी साई प्रणीत ने एचएस प्र्णय को शिकस्त दी। पिछले काफी समय से लय तलाश रहे तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रणीत ने केरल के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को बेहद करीबी मुकाबले में 18-21, 21-16, 22-20 से मात दी।

Image

बी साई प्रणीत (BAI MEDIA)

Photo : Twitter

विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत की शानदार लय में चल रहे एचएस प्रणय पर रोमांचक जीत के दम पर तेलंगाना ने राष्ट्रीय खेलों के मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा में केरल को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पिछले काफी समय से लय तलाश रहे तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रणीत ने केरल के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को बेहद करीबी मुकाबले में 18-21, 21-16, 22-20 से मात दी। उनकी इस जीत के बाद तेलंगाना ने 2-0 की बढ़त कायम कर ली थी।

प्रणीत की जीत से पहले बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की पति-पत्नी की जोड़ी के शानदार प्रदर्शन करते हुए एमआर अर्जुन और त्रिसा जॉली की युवा जोड़ी को 21-15 14-21 21-14 से हराया। महिला एकल में सामिया फारूकी ने टीआर गौरीकृष्णा को एकतरफा मुकाबले में 21-5, 21-12 से हराकर तेलंगाना की जीत पर मुहर लगा दी।

End of Article