क्रिकेट

'वो आलोचकों को हैरान कर देंगे', भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने खराब लय से जूझ रही मैनचेस्टर युनाइटेड का समर्थन किया

Yuzvendra Chahal supports Manchester United: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बचपन से जिस मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबॉल क्लब को पसंद किया है, वो आज उसके खराब दौर में भी साथ खड़े हैं और उनको भरोसा है कि ये क्लब जल्द ही वापसी करेगा और आलोचकों को हैरान कर देगा।

Image

युजवेंद्र चहल ने किया मैनचेस्टर युनाइटेड का समर्थन (Instagram/Yuzi_chahal23)

भारत के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल मैनचेस्टर यूनाइटेड की संभावनाओं को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि उनका बचपन का पसंदीदा क्लब आलोचकों को हैरान कर देगा, क्योंकि टीम इंटरनेशनल ब्रेक के बाद प्रीमियर लीग में अपनी लय वापस पाने की कोशिश कर रही है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े प्रशंसक चहल ने हाल ही में ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर डर्बी का लाइव मैच देखा। एक रिलीज़ के अनुसार, JioStar से बात करते हुए उन्होंने क्लब के साथ अपने लंबे जुड़ाव, स्टैंड से इंग्लिश फ़ुटबॉल की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक को देखने के अनुभव और टीम पर अपने भरोसे के कारणों के बारे में बताया।

चहल ने कहा कि बचपन से ही मैनचेस्टर यूनाइटेड को फ़ॉलो करना उनकी ज़िंदगी का हिस्सा रहा है, और दोस्तों के साथ बड़े मैच देखने से फ़ुटबॉल फ़ैन होने का अनुभव और भी मज़ेदार हो जाता है।

उन्होंने कहा, "मैनचेस्टर यूनाइटेड बचपन से ही मेरा पसंदीदा रहा है, इसलिए जब भी मुझे समय मिलता है, मैं प्रीमियर लीग देखना बहुत पसंद करता हूँ। मुझे दोस्तों को इकट्ठा करना, उनके साथ बैठकर यूनाइटेड का बड़ा मैच देखना बहुत पसंद है; इसमें हमेशा बहुत सारे इमोशन और मज़ाक-मस्ती होती है!"

मैनचेस्टर यूनाइटेड शनिवार को अपने अगले प्रीमियर लीग मैच में टोटेनहम हॉटस्पर का सामना करेगा। इस मैच को JioHotstar और Star Sports पर लाइव देखा जा सकेगा। चहल को उम्मीद है कि उनका बचपन का क्लब इंटरनेशनल ब्रेक के बाद अपनी लय हासिल कर पाएगा।

मैनचेस्टर डर्बी को याद करते हुए चहल ने कहा कि उन्हें लगा था कि यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी के 10 खिलाड़ियों पर सिमट जाने का फ़ायदा उठा पाएगी, लेकिन बाद में जो हुआ उससे उन्हें निराशा हुई।

उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में मैनचेस्टर डर्बी देखी। जब सिटी के खिलाड़ी कम होकर 10 रह गए, तो मुझे सच में लगा कि यूनाइटेड जीत का रास्ता निकाल लेगी, और कुछ पल ऐसे भी थे जब लगा कि हम मैच जीत सकते हैं। लेकिन फिर हालैंड का गोल करना और उस गोल का पूरे VAR ड्रामे से गुज़रना, एक यूनाइटेड फ़ैन के तौर पर बहुत दुखद था! लेकिन फ़ुटबॉल ऐसा ही है, कभी-कभी आपको मनचाहा नतीजा मिलता है, तो कभी नहीं।"

निराशा के बावजूद, चहल को यूनाइटेड की वापसी करने की क्षमता पर भरोसा है। उन्होंने मैथियस कुन्हा की ऊर्जा और अटैकिंग सोच की भी तारीफ़ की और मौजूदा टीम में लड़ने के जज़्बे और अनिश्चितता (यानी कुछ भी हो सकने की क्षमता) को रेखांकित किया। चहल ने कहा- “इस यूनाइटेड टीम की जो बात मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है इनका लड़ने का जज़्बा और इनका अनप्रेडिक्टेबल होना। मैथियस कुन्हा मुझे बहुत पसंद हैं। जिस जोश के साथ वे खेलते हैं, डिफेंडर्स का सामना करते हैं और अपने आस-पास के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, वह काबिले-तारीफ है। मुझे सच में लगता है कि यह टीम अभी भी लोगों को चौंका सकती है। बचपन से ही यूनाइटेड का फ़ैन होने के नाते, मुझे हमेशा इस टीम पर भरोसा रहेगा और मैं हमेशा इनका साथ देता रहूंगा। एक फ़ुटबॉल फैन होने का असली मजा यही है।”

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article