स्पोर्ट्स

एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने की बड़ी भूल, अंपायरों ने दी बड़ी सजा

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय 'फाइव-ए-साइड' हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के बाद मिली सजा की वजह से पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामन

Image

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी (फोटो क्रोडिट Hockey India X)

लाहौर: भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय 'फाइव-ए-साइड' (पांच-पांच खिलाड़ियों की टीम) हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने से अंपायरों के दंड के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ओमान के मस्कट में खेली जा रही 'एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स' एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को मैच शुरू होने के बाद अंपायरों ने देखा कि पाकिस्तान की ओर से मैदान पर छह खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नियमों के अनुसार एक समय में केवल पांच खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति है।

सजा में दो खिलाड़ियों को किया बाहर

नियमों के उल्लंघन पर अंपायरों ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान केवल तीन खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा, जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया और आठ गोल दाग दिए। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। टीम प्रबंधन में मुख्य कोच ताहिर जमां के अलावा कोच रेहान बट, कमर इब्राहिम और उमर भुट्टा शामिल हैं।

टीम प्रबंधन ने दी ये सफाई

टीम प्रबंधन ने सफाई दी है कि यह गलती खिलाड़ियों और कोचों के बीच संवाद ठीक से नहीं हो पाने के कारण हुई। पाकिस्तान हॉकी टीम से इस तरह की चूक पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2022 में जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप के दौरान जापान के खिलाफ क्वालीफिकेशन मैच में पाकिस्तान का बराबरी का गोल इसलिए रद्द कर दिया गया था क्योंकि उस समय मैदान पर 11 के बजाय 12 खिलाड़ी मौजूद थे। उस गलती के कारण पाकिस्तान 2023 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था। इसके बाद तत्कालीन मुख्य कोच ख्वाजा जुनैद पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था लेकिन जुनैद फिर से सीनियर टीम के प्रबंधन का हिस्सा हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article