स्पोर्ट्स

On This Day 1952: भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने मचाया था कहर, चटकाए थे सबसे ज्यादा विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1952: आज से 71 साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाला इंग्लिश खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हम बार कर रहे हैं फ्रेड ट्रूमैन की। इन्होंने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे।

Image

फ्रेड ट्रूमैन। (फोटो- आईसीसी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

On This Day 1952: क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाला हर खिलाड़ी यही सोचता है कि आज कुछ अच्छा करना है। इस सोच के साथ आज से 71 साल पहले यानी 1952 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी फ्रेड ट्रूमैन ने कहर मचाया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे और भारत के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ सीरीज में बढ़त दिलाए थे। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के फ्रेड ट्रूमैन ने दोनों पारियों में सबसे ज्यादा कुल 7 विकेट चटकाए थे। फ्रेड ट्रूमैन ने 67 टेस्ट मैचों की 127 पारियों में कुल 307 विकेट लिए थे, जबकि 603 मैचों में 2304 विकेट झटके थे।

मांजरेकर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने पहली पारी में 126.3 ओवर में 2.31 की रन रेट से 293 रन बनाए थे। विजय मांजरेकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के लिए स्कोर बना रहे थे। शतक जमाने के बाद भी उनका बल्ला जमकर चल रहा था। इस दौरान फ्रेड ट्रूमैन गेंदबाजी करने आए और उन्होंने मांजरेकर को 133 रन पर एलन वाटकिंस के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया था। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान विजय हजारे ने 89 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, पहली पारी में फ्रेड ट्रूमैन ने 3.42 की इकोनॉमी से 26 ओवर में 89 रन दकर 3 विकेट चटकाए थे।

दूसरी पारी में भी ट्रूमैन ने की थी शानदार गेंदबाजी

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में भी इंग्लिश गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन का कहर देखने को मिला था। फ्रेड ट्रूमैन और रोली जेनकींस ने मिलकर 8 खिलाड़ियों को आउट किया था। इसमें फ्रेड ट्रूमैन ने 3 की इकोनॉमी से 9 ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 27 रन दिए थे और 4 विकेट झटके थे। इसी तरह, जेनकींस ने भी 50 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इस मुकाबले में भारत को इंग्लैंड से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article