स्पोर्ट्स

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में हार के बाद दिए संन्यास के संकेत

करियर में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार रात फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में यानिक सिनर से हार के बाद संन्यास के संकेत दिए हैं।

Image

नोवाक जोकोविच

Photo : AP

पेरिस: रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग वाले यानिक सिनर से हारने के बाद इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वह दोबारा फ्रेंच ओपन में खेल पाएंगे या नहीं। जोकोविच ने सिनर से सीधे सेटों में हारने के बाद अपना बैग नीचे रखा और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। जोकोविच अगले साल फ्रेंच ओपन तक 39 वर्ष के हो जाएंगे।

इस स्टार खिलाड़ी ने कहा,'मेरा मतलब है कि यह मेरा यहां खेला गया आखिरी मैच हो सकता था, इसलिए मुझे नहीं पता। इसलिए मैं आखिर में थोड़ा अधिक भावुक था। अगर यह फ्रेंच ओपन में मेरे करियर का आखिरी मैच था तो दर्शकों ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया उसे देखते हुए यह अद्भुत था।'

जोकोविच ने मैच हारने के बाद अपना हाथ चूमा, फिर उसे मिट्टी पर रख दिया, मानो फ्रेंच ओपन को अलविदा कह रहे हों, जहां वह तीन बार चैंपियन रहे थे। उन्होंने अपना बैग ऊपर खींचा, स्टैंड की तरफ देखा और फिर बाहर चले गए। उन्होंने कहा,'क्या मैं आगे खेलना चाहता हूं, हां, मैं चाहता हूं। लेकिन क्या मैं 12 महीने बाद यहां खेल पाऊंगा, मुझे नहीं पता। मैंने कहा था कि यह यहां मेरा आखिरी मैच हो सकता है। मैंने ऐसा नहीं कहा था कि यह मेरा यहां आखिरी मैच होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article