स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra Wedding: विवाह बंधन में बंधे गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, जानिए कौन बनी उनकी दुल्हन

भारत के गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करके सबको चौंका दिया है।

Image

नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा करके सबको चौंका दिया। पेरिस ओलंपिक के बाद से नीरज चोपड़ा का नाम निशानेबाज मनु भाकर के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐसे में अचानक उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर साझा करके हर अटकलों पर लगाम लगा दी। उन्होंने हिमानी नाम की लड़की से शादी की है। हर कोई यह जानना चाहता है कि नीरज चोपड़ा ने किसे जीवन साथी चुना है?

परिवार के साथ की नए अध्याय की शुरुआत

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों साझा करते हुए कहा, जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। उन सभी के हम आभारी हैं जिनके आशार्वाद की बदौलत हम इस पल तक पहुंचे हैं। प्यार के बंधन में हमेशा के लिए नीरज और हिमानी।

करीबियों की मजौदगी में की शादी

नीरज ने अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा की है। उसमें वो सफेद रंग की शेरवानी पहने अपनी अर्धांगिनी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नीरज चोपड़ा के परिवार के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा की मां भी एक तस्वीर में बेटे के साथ नजर आ रही हैं। नीरज की पत्नी हिमानी गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नीरज ने अपनी शादी की भनक किसी को भी नहीं लगने दी और परिवार के सदस्यों के मौजूदगी में हिमानी के साथ सात फेरे लिए।

कौन हैं नीरज की जीवनसाथी हिमांगी

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोनीपत की हिमानी मोर को अपना जीवनसाथी चुना है। हिमानी एक भारत की एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2017 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वो टेनिस में जूनियर वर्ग में वो भारत की नंबर दो खिलाड़ी रह चुकी हैं। वहीं महिला एकल में भारत में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 42 और डबल्स में 27 रही हैं। वर्तमान में वो अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अमेरिका से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमएस किया है और वहीं पर पढ़ाती हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article