स्पोर्ट्स

विमेंस के बाद अब मेंस कबड्डी में भी भारत ने जीता गोल्ड मेडल, रिकॉर्ड 9वीं बार बनी चैंपियन

शनिवार का दिन भारतीय कबड्डी के लिए शानदार रहा। पहले विमेंस कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता तो फिर कुछ घंटे बाद मेंस कबड्डी टीम ने भी गोल्ड जीतकर भारत को एशियन गेम्स 2026 में चौथा गोल्ड दिला दिया।

Image

भारत कबड्डी टीम (साभार-X)

विमेंस टीम के बाद अब मेंस कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय कबड्डी टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर गोलड मेडल जीता। मौजूदा चैंपियन टीम पहले हाफ के अंत में पिछड़ रही थी और दूसरे हाफ में भी उसकी शुरुआत खराब रही, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक जीत हासिल की। दूसरे हाफ में बढ़त बनाने के बाद भारत ने खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और अंततः मैच जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय पुरुषों ने 2018 जकार्ता खेलों में अपना दबदबा खत्म होने से पहले लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें ईरान चैंपियन बना था और भारत चौथे स्थान पर रहा था।

भारत ने 2023 हांग्झोउ खेलों में वापसी करते हुए खिताब फिर हासिल किया। यह एशियन गेम्स कबड्डी में भारत का 9वां गोल्ड मेडल है। यह शनिवार को कबड्डी में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। कुछ घंटे पहले भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण भारत को कबड्डी में पहला गोल्ड दिलाया था। महिला टीम ने अब 2018 जकार्ता खेलों को छोड़कर हर चरण में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता है। जकर्ता में ईरान से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

20-20 से बराबरी पर था मैच

भारत ने इस मुकाबले में दिखा दिया कि जब बात कबड्डी की आती है तो उसे हरा पाना इतना आसान नहीं है। एक वक्त मुकाबला 20-20 की बराबरी पर था और ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन फिर अनूप कुमार की इस टीम ने वापसी की और बढ़त हासिल की। मैच अंतिम क्षणों तक चला। जब मुकाबले में एक मिनट और 41 सेकेंड का खेल बाकी था तब भारतीय टीम 9 प्वाइंट से आगे चल रही थी। हालांकि, आखिर के कुछ सेकेंड में ईरान इस अंतर को 6 तक ही कर पाया और भारत ने 40-34 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का चौथा गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह चौथा गोल्ड मेडल है। भारत ने दो गोल्ड कबड्डी के अलावा एक-एक गोल्ड क्रिकेट और शूटिंग में जीता। शनिवार का खेल खत्म होने तक भारत के नाम 28 मेडल हो गए हैं जिसमें 11 सिल्वर और 13 ब्रोंज मेडल शामिल है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article