स्पोर्ट्स

Tata Mumbai Marathon: पूर्व ओलंपिक चैंपियन मोहम्मद फराह बने मुंबई मैराथन के एम्बेसडर

ओलंपिक खेलों में कई बार के पदक विजेता और विश्व चैंपियन धावक मोहम्मद फराह को मुंबई मैराथन के 20वें संस्करण के लिए अंतरराष्ट्रीय दूत घोषित किया गया है।

Image

मोहम्मद फराह

मुंबई: कई बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन मो फराह को बृहस्पतिवार को टाटा मुंबई मैराथन के लिए अंतरराष्ट्रीय दूत घोषित किया गया जिसमें 19 जनवरी को रिकॉर्ड 60,000 धावक भाग लेंगे। विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से होगी और महान पुरुष धावक मो फराह की मौजूदगी इस रेस की शोभा बढ़ाएगी।

दुनिया की शीर्ष 10 मैराथन में शुमार इस प्रतियोगिता में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धावक शामिल होंगे जिसमें पुरुष वर्ग में गत चैंपियन हेले लेमी बरहानू और श्रीनू बुगाथा शामिल हैं जबकि महिला वर्ग में अबेराश मिंसेवो और ठाकोर निरमाबेन अगुआई करेंगी।

सोमालिया में जन्मे ब्रिटिश धावक मो ने चार ओलंपिक और छह विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीते हैं। वह ओलंपिक (2012 और 2016) और विश्व चैंपियनशिप (2013 और 2015) दोनों में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों खिताब बरकरार रखने वाले पहले धावक हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article