स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: भारत का 24 सितंबर का शेड्यूल, दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम, एथलेटिक्स का सजेगा मंच

एशियाई खेलों में गुवार 24 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम भारतीय समयानुसार इस प्रकार है। जानिए कब और किससे भिड़ेंगे भारत के खिलाड़ी और टीमें?

Image

एशियाई खेल 2026 भारतीय टीम का 24 सितंबर का पूरा शेड्यूल (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

नागोया: एशियाई खेलों में 23 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे दिन यानी 23 सितंबर 2026 को भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत की झोली में 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक आए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार 24 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)?

एथलेटिक्स:

अनामिका अनीश और पूजा, महिला हेप्टाथलन हीट, सुबह 6:30 बजे।

जय कुमार, अंसा बाबू, मनु टीएस और रशदीप कौर, मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले पुरुष राउंड-1 हीट, सुबह 7:01 बजे।

आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ, महिला त्रिकूद फाइनल, शाम 4:14 बजे।

गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर - पुरुष 100 मीटर हीट, शाम 4:38 बजे से।

सीमा, महिला 10,000 मीटर फाइनल, शाम 5:55 बजे।

मुक्केबाजी:

सुमित बनाम इराक के अल-सराय अली कासिम, पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ 16, सुबह 10:30 बजे।

साक्षी बनाम कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा, महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ 16, दोपहर 2:15 बजे।

परवीन बनाम ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा - महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ 16, दोपहर 2:45 बजे।

कैनोइंग स्प्रिंट:

मेघा प्रदीप, महिला कैनोइंग एकल 200 मीटर सेमीफाइनल-1, सुबह 6:30 बजे।

सोनिया देवी-पार्वती गीता, महिला कयाक युगल 500 मीटर सेमीफाइनल-1, सुबह 6:50 बजे।

नाओचा लैटोनजाम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन शक्तावत, पुरुष कयाक फोर 500 मीटर फाइनल ए, सुबह 8:10 बजे।

राजू रावत-ज्ञानेश्वर सिंह, पुरुष कैनोइंग युगल 500 मीटर फाइनल ए, सुबह 8:30 बजे।

हर्षवर्धन शक्तावत, पुरुष कयाक एकल 500 मीटर हीट-2, सुबह 11:10 बजे।

पार्वती गीता-प्रसन्न कुमार सत्यप्रकाश, मिश्रित कयाक युगल 500 मीटर हीट-2, सुबह 11:40 बजे।

ई-स्पोर्ट्स:

परितोष, पूयो पूयो चैंपियंस के ग्रुप चरण में चार मुकाबले: मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड के खिलाफ सुबह 11:30 बजे, सिंगापुर के मुन जून जस्टिन कोह के खिलाफ दोपहर 12:10 बजे, चीनी ताइपे के त्जू-आंग कुओ के खिलाफ दोपहर 1:10 बजे और थाईलैंड के तनारक वोंगकितिकुन के खिलाफ दोपहर 2:10 बजे।

हॉकी:

भारत बनाम दक्षिण कोरिया, पुरुष पूल ए मुकाबला, सुबह 11:30 बजे।

कबड्डी:

भारत बनाम चीनी ताइपे, पुरुष टीम ग्रुप ए, सुबह 9:45 बजे।

भारत बनाम जापान, महिला टीम ग्रुप ए, शाम 4:15 बजे।

रोइंग:

बलराज पंवार, पुरुष एकल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), सुबह 5:10 बजे।

सतनाम सिंह और सलमान खान, पुरुष युगल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), सुबह 5:30 बजे।

गुरबानी कौर, अलीना एंटो, तेंदेंथोई हाओबिजाम और पूनम, महिला फोर फाइनल (पदक स्पर्धा), सुबह 7:10 बजे।

उज्ज्वल कुमार सिंह और रोहित, लाइटवेट पुरुष युगल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), दोपहर 12 बजे।

अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान, पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल (पदक स्पर्धा), दोपहर 1 बजे।

निशानेबाजी:

आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन और टीम फाइनल, सुबह 6:15 बजे से।

परीनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका, स्कीट मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन और फाइनल, सुबह 6:30 बजे से।

आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 12:15 बजे।

स्क्वाश:

सूरज चंद-शमीना रियाज बनाम जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार, मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, सुबह 8 बजे।

तन्वी खन्ना बनाम सिंगापुर की औ योंग वाई यान्हान और अनाहत सिंह बनाम सिंगापुर की औ योंग वाई इयिन, महिला एकल राउंड ऑफ 16, सुबह 10:30 बजे।

अभय सिंह बनाम श्रीलंका के रविंदु लक्सिरी और वीर चोटरानी बनाम मलेशिया के संजय जीवा, पुरुष एकल राउंड ऑफ 16, सुबह 11:15 बजे।

तैराकी:

बेनेडिक्टन बेनिस्टन, पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट, सुबह 6:46 बजे।

आर्यन नेहरा, पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल हीट, सुबह 7:21 बजे।

बेनेडिक्टन बेनिस्टन, अनीश सुनील, आकाश मणि और गितेश शाह, पुरुष चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट, सुबह 7:32 बजे।

बेनेडिक्टन, पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 1:35 बजे।

आर्यन नेहरा, पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 2:15 बजे।

बेनेडिक्टन, अनीश, आकाश और गितेश, पुरुष चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 2:48 बजे।

टेबल टेनिस:

महिला युगल राउंड दो मैच में दीया चितले-यशस्विनी घोरपड़े बनाम ईरान की सेतायश इलौखानी-माशिद अश्तारी सुबह 6:30 बजे

महिला युगल राउंड दो मैच में श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास बनाम मंगोलिया की बोलोर-एर्डेने बातमुंख-बुरेनजर्गल संजा सुबह 7:10 बजे

पुरुष एकल राउंड एक मैच में मानुष शाह बनाम मलेशिया के वोंग क्यू शेन सुबह 8:35 बजे

वुशु:

महिला सांडा 60 किग्रा फाइनल में रोशिबिना देवी बनाम चीन की शियाओयू झांग सुबह 6:10 बजे।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article