शहर

अजय राय ने तौकीर रजा को बताया बेगुनाह, बोले-'भाजपा के लोग पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं'

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को बरेली पहुंचे और सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

Image

अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा को बताया बेगुनाह (फाइल फोटो)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 23 सितंबर यानी बुधवार को बरेली पहुंचे और सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद 'टाइम्स नाउ' के संवाददाता आशीष गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत में अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा को बेगुनाह बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, 'कौन सा दंगा करा कर उन्हें जेल भेजा है? भाजपा के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें जेल भिजवा रहे हैं, मस्जिद तुड़वा रहे हैं, मदरसा तोड़ रहे हैं, मंदिर तुड़वा रहे हैं।'

अजय राय का यह दौरा सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है

अजय राय ने सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। बरेली हिंसा के मामले में तौकीर रजा की गिरफ्तारी और लगातार उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होने के बीच अजय राय का यह दौरा सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अजय राय ने तौकीर रजा को बेगुनाह बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए

अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा को बेगुनाह बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'कौन सा दंगा करा कर उन्हें जेल भेजा है? भाजपा के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें जेल भिजवा रहे हैं, मस्जिद तुड़वा रहे हैं, मदरसा तोड़ रहे हैं, मंदिर तुड़वा रहे हैं।'

'जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है, भाजपा उस पर मुकदमे कर देती है'

अजय राय ने बनारस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'बनारस में तो मंदिर तुड़वा दिया, काशी विश्वनाथ के दरबार में मंदिर तुड़वा दिया, अक्षय वृक्ष को कटवा दिया। मोदी जी इसी वजह से सात बार बनारस आ रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'किसी पर मुकदमे लिख देने से वह गुनाहगार नहीं हो जाता। भाजपा ने मुझ पर भी 28 मुकदमे कराए हैं। जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है, भाजपा उस पर मुकदमे कर देती है।'

बरेली में हुई हिंसा के मामले को लेकर जेल में मौलाना तौकीर रजा

बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा के मामले में तौकीर को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया था। वहीं सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट के जमानत आदेश और मामले में चल रही न्यायिक प्रक्रिया के बीच अब हिंसा की पहली बरसी से महज कुछ दिन पहले अजय राय का बरेली पहुंचना और तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात करना राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयानों के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं। अब निगाहें भाजपा के अगले जवाब और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article