स्पोर्ट्स

Laureus Sports Awards: मेसी का डबल धमाल, जमैका की फ्रेसर प्राइस चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2023, 05:34 PM IST

Lionel Messi, Laureus Sports Awards: दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का एक बार फिर दोहरा धमाल देखने को मिला। उन्होंने लॉरेस पुरस्कार पर दूसरी बार कब्जा जमाया। इससे पहले 2020 में भी संयुक्त रुप से यह अवॉर्ड अपने नाम कर किए थे। वहीं, जमैका की प्रेसर प्राइस को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Image

लियोनेल मेसी। (फोटो - लॉरेस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Lionel Messi, Laureus Sports Awards:अर्जेटीना की विश्व कप 2022 में खिताबी जीत के नायक रहे महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का लॉरेस पुरस्कार दिया गया, जबकि जमैका की फर्राटा धाविका शैली अन फ्रेसर प्राइस सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई। फ्रेसर प्राइस ने पिछले साल विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पांचवीं बार सौ मीटर का गोल्ड मेडल जीता था।

लॉरेस खेल पुरस्कार सोमवार की रात को पेरिस में दिए गए। वर्ष 2020 के बाद पहली बार पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से दिए गए। मेस्सी को 2020 में फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया था।

तीन ओलंपिक और दस विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता फ्रेसर प्राइस ने इसे अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ सम्मान में से एक बताते हुए कहा, ‘सुर्खियों में रहने वाले खिलाड़ियों के लिये जरूरी है कि वे अगली पीढी के लिए मिसाल कायम रकें।’

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सफलता का पुरस्कार मिला। बीस वर्ष के अलकाराज ने 2022 अमेरिकी ओपन जीता और नंबर वन रैंकिंग तक पहुंचे। दिल का दौरा पड़ने के बाद फिट होकर प्रीमियर लीग में वापसी करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियन एरिक्सन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला।

End of Article