स्पोर्ट्स

Special Olympics: भारत का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, मेडलों का आंकड़ा 150 के पार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 25, 2023, 02:57 PM IST

Special Olympics: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में खेले गए स्पेशल ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में भारत ने 150 से ज्यादा मेडल जीत चुके हैं। इसमें गोल्ड मेडल की संख्या सबसे ज्यादा है।

Image

स्पेशल ओलंपिक के दौरान जंप करता खिलाड़ी। (फोटो- स्पेशल ओलंपिक के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Special Olympics: भारत के खिलाड़ियों का स्पेशल ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा। अलग-अलग इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत ने स्पेशल ओलंपिक में मेडलों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। भारत ने टूर्नामेंट में कुल 157 मेडल पर कब्जा जमाया। इसमें 66 गोल्ड मेडल शामिल है, जबकि 50 सिल्वर मेडल और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इस टूर्नामेंट में भारत का 255 दल गया है। इसमें 176 एथलीट हैं, जबकि 22 जोरीदार और 57 कोच गए हैं। इसके साथ ही स्पेशल ओलंपिक कार्यक्रम के लिए 25 अधिकारी भी गए हैं।

आर्यन-दीपन का गोल्ड पर कब्जा

रोलर स्केटर्स में भारतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन कर रहा। रोलर स्केटर्स के दो गोल्ड मेडल और और तीन सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। 300 मीटर इवेंट में आर्यन ने गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह दीपन भी आर्यन की रहा पर रहे। 1000 मीटर इवेंट में दीपन ने भी गोल्ड मेडल जीते।

पुर्तगाल को रोमांचक मुकाबले में हराया

फाइव ए साइड मिक्स्ड बास्केटबॉल में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मिक्स्ड बोस्केटबॉल के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पुर्तगाल को रोमांचक मुकाबले में 6-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले शनिवार को भारत की महिला टीम को फाइनल में स्वीडन के खिलाफ हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

स्पेशल ओलंपिक में इन खेलों को किया गया है शामिल

जर्मनी के बर्लिन में खेले जा रहे स्पेशल ओलंपिक में कुल 28 खेलों का आयोजन किया गया है। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बास्केटबॉल 3x3, हॉकी, जूडो, पावर लिफ्टिंग, बीच वॉलीबॉल, टेनिस, टेनिस, बोक्से, बॉलिंग, साइक्लिंग, घुड़सवारी, फुटबॉल, फुटसल, गोल्फ, जिमनास्टिक कलात्मक, जिमनास्टिक रिदमिक, हैंडबॉल, रोल स्केटिंग, रोइंग, नौकायन, स्विमिंग, टेबल, ट्रायथलॉन शामिल है।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article