स्पोर्ट्स

Indian Open 2026 squash: फाइनल में हाना मोआताज और अभय सिंह ने बनाई जगह

इंडियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में हाना मोआताज और अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

Image

अभय सिंह

Photo : ANI

मुंबई: इंडियन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबलों में हाना मोआताज और अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों ने कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त हाना मोआताज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए हमवतन तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नादीन एलहम्ममी को 3-1 (11-8, 5-11, 11-5, 11-7) से मात दी। पहला गेम काफी कड़ा और उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें बढ़त लगातार बताई रही, लेकिन आखिर में मोआताज ने बाजी मारते हुए गेम 11-8 से अपना नाम कर लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत भी पहले गेम जैसी ही रही, लेकिन बीच में नादीन ने लय पकड़ ली, जिन्होंने 7-5 से बढ़त बनाते हुए गेम 11-5 से अपने नाम किया और मुकाबला को 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, तीसरे गेम में मोआताज ने अपनी बढ़त बढ़ाई और पूरी तरह से हावी रहते हुए गेम 11-5 से जीत लिया। उन्होंने चौथे गेम में भी उसी लय बनाए रखते हुए अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली। नादीन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोआताज ने संयम बनाए रखते हुए गेम 11-7 से जीतकर मैच अपना नाम कर लिया। पुरुषों के सेमीफाइनल में, अभय सिंह ने मलेशिया के अमीशेनराज चंद्रन की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए 3-1 (11-9, 9-11, 11-3, 11-8) से जीत दर्ज की।

गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चंद्रन ने मुकाबला के ज्यादातर हिस्से में अभय को कड़ी टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार फोरहैंड और बेहतरीन एंगल के साथ एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अभय ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 9-4 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चंद्रन ने लगातार पांच अंक हासिल करते हुए जोरदार वापसी की और उलटफेर की धमकी पैदा कर दी। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और गेम 11-9 से जीत लिया। दूसरा गेम शुरू से आखिर तक पूरी तरह से बराबरी पर रहा। 8-9 से पीछे चल रहे चंद्रन ने सही समय पर अपनी लय पकड़ी और लगातार तीन अंक हासिल करते हुए गेम 11-9 से जीत लिया और मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे गेम में अभय ने जोरदार वापसी करते हुए आसानी से 11-3 से जीत दर्ज की। चौथा गेम एक और परीक्षा साबित हुआ, क्योंकि एक समय वह 2-6 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर किया और अंततः 11-8 से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article