स्पोर्ट्स

Kho Kho World Cup 2025: श्रीलंका को हराकर भारतीय पुरुष टीम ने की सेमीफाइनल में एंट्री

महिला टीम के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी शुक्रवार को पहले खो-खो विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को प्रवेश कर लिया। पुरुष टीम ने श्रीलंका को मात दी।

Image

भारतीय पुरुष खो-खो टीम

नई दिल्ली: रामजी कश्यप, प्रतिक वाइकर और आदित्य गनपुले के पहले टर्न पर बनाई गई नींव की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका को 100-40 के अंतर से हराकर पहले खो खो विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस भारतीय तिकड़ी ने पहले टर्न में 58 अंक जुटाकर प्रभावित किया और टीम को मजबूत शुरूआत कराई। इन्होंने ‘ड्रीम रन्स’ से श्रीलंका को एक भी अंक नहीं जुटाने दिया।

श्रीलंका ने दूसरे टर्न में कोशिश की लेकिन उनके प्रयास नाकाफी रहे। भारतीय टीम की बढ़त जारी रही। तीसरे टर्न में भारत ने आक्रामकता दिखाई और इसके अंत में टीम 100 अंक तक पहुंच गई जो उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी था। अन्य मैचों में ईरान ने कीनिया को 86-18, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 58-38 और नेपाल ने बांग्लादेश को 67-18 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article