Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे हैं और इसी दौरान कंटेस्टेंट्स कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा हो जाता है। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान (Aasif Khan) ने मूंछ को मर्दानगी से जोड़ने वाला बयान दिया है। आसिफ ने कहा है कि मूंछ एक आदमी की पहचान होती है और बिना मूंछ वाले असली मर्द नहीं हो। उनका ये बयान गौहर खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और इस वजह से गौहर खान ने आसिफ से तीखा सवाल किया है। इसके अलावा, गौहर ने यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी टारगेट किया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: सुकून की तलाश में लद्दाख पहुंचीं Hina Khan, मंत्रों के जाप से की सुबह की शुरुआत; बोलीं- 'खुद को तलाशने...'
गौहर खान ने आसिफ को दिखाया आइना
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लगाया है, जिसमें वह आसिफ को टारगेट कर रही हैं। इस पोस्ट में लिखा है, 'यार, मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उसे शो में आकर ऐसी छोटी सोच और बचकाना व्यवहार नहीं दिखाना चाहिए था। जब वह लड़की उदिति को बेहद घटिया तरीके से नीचा दिखा रही थी, तब वह इसका ऐसे मजा ले रहा था जैसे वे सब उसके अपने ही विचार हों। यह देखकर बुरा लगा। इतना अच्छा एक्टर है पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है। 'मर्द की निशानी मूंछ होती है' हाहाहाह इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत बिना मूंछ के रहना है, क्या वह यह भूल गया है???? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और उसका अच्छा व्यवहार होती है! काश उसे यह पता होता!' TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाका करेंगी Akriti Negi? पोस्ट कर फैंस को बताया सच
gauahar khan post for bigg boss 20 contestant (photo credit- instagram)
