टेक एंड गैजेट्स

itel ने ₹1,059 में लॉन्च किया नया कीपैड फोन, FM रेडियो और SOS जैसे कई फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

itel ACE 4 Shine फोन में UNISOC SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है जिससे आप 32GB तक इसकी स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।

Image

इस सस्ते फीचर में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

सस्ते और आसान फीचर फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए itel ने भारत में नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने itel ACE 4 Shine नाम से यह नया कीपैड फोन पेश किया है। यह नया फीचर फोन इतना सस्ता है कि इसकी कीमत सुनकर आपको शॉक लगने वाला है। सस्ता होने के बाद भी इसमें आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप अपने डेली रूटीन वर्क के लिए कोई सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो इसे आप चेक कर सकते हैं। इसमें आपको बड़ी बैटरी, Type-C चार्जिंग, Bluetooth, Wireless FM और SOS जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं। फोन में 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।

itel ACE 4 Shine की कीमत और फीचर्स

आपको बता दें कि itel ACE 4 Shine को कंपनी ने सिर्फ 1,059 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें आपको कर्व्ड डिजाइन के साथ टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है। फोन में 1.77 इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है।

इसमें Radiant Keypad दिया गया है। साथ ही बड़े अक्षरों वाला डायलर मिलता है, जिससे नंबर देखना और डायल करना आसान हो जाता है। आईटेल का यह फीचर फोन खासकर बुजुर्ग यूजर्स के लिए यह फीचर उपयोगी हो सकता है।

32GB तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज

itel ACE 4 Shine फोन में UNISOC SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4MB RAM और 8MB स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो फोन में 32GB तक का microSD कार्ड लगाया जा सकता है। इस फोन में मिलने वाले एक और खास फीचर की बात करें तो इसमें आपको King Voice नाम का फीचर दिया गया है। यह कॉल से जुड़ी जानकारी को आवाज के जरिए बताने में मदद करता है।

यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से फोन का इस्तेमाल उन लोगों के लिए भी आसान हो सकता है, जिन्हें स्क्रीन पर छोटी जानकारी पढ़ने में परेशानी होती है। फोन में Wireless FM का फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि FM रेडियो सुनने के लिए हर बार वायर वाले ईयरफोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ FM रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, निजी तौर पर ऑडियो सुनने के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

1000mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग

फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन करीब 8 दिन तक स्टैंडबाय और 8.3 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस कीमत वाले फीचर फोन में Type-C चार्जिंग मिलना इसकी खासियतों में से एक है। इसके अलावा फोन Bluetooth कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

SOS और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स

itel ACE 4 Shine में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्डर, SOS फीचर, म्यूजिक और वीडियो प्लेयर, फाइल मैनेजर, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर और टॉर्च का फीचर मिलेगा। फोन में करीब 500 कॉन्टैक्ट्स सेव करने की सुविधा भी मिलती है। SOS फीचर इमरजेंसी के समय काम आ सकता है और जरूरत पड़ने पर पहले से तय कॉन्टैक्ट्स तक मदद पहुंचाने में उपयोगी हो सकता है।

भारतीय भाषाओं में चलेगा फोन

itel ACE 4 Shine में भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 9 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा फोन के टेक्स्ट को 22 भाषाओं में दिखाने का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर BIS सर्टिफाइड है।

2G नेटवर्क और Dual SIM सपोर्ट

यह एक 2G फीचर फोन है और 900/1800MHz बैंड पर काम करता है। फोन में Dual SIM का विकल्प भी दिया गया है। यानी अगर आपको सिर्फ कॉलिंग, SMS और कुछ बेसिक फीचर्स के लिए फोन चाहिए, तो यह डिवाइस उसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article