स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Chile Women Hockey: भारतीय महिला टीम ने एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल ने भारतीय टीम ने चिली पर एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। भारत ने चिली को 6-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप मुकाबले के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन किया। मैच में दीपिका और नवनीत कौर नो दो-दो गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भारत फाइनल में भिड़ेंगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच यूएसए और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
मैच में भारत ने चिली पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। नवनीत कौर ने 5वें मिनट मिली पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाया और 6वें मिनट पर गोलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 13वें वें मिनट में फील्ड गोलकर इस बढ़त को 2-0 कर दी। इसके बाद गोल करने की कमान दीपिका ने उठाई। पहले क्वार्टर से पहले दीपिका (14वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे।
तीसरे क्वार्टर में ही किए 6 गोल
दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक शुरुआत की। 18वें मिनट में फील्ड कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। इसके बाद इस क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ। हाफ टाइम तक भारत ने 4-0 की बढ़त बनाए रखी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही नेहा ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। भारत ने 5-0 की बढ़त ले ली थी। चिली पर दवाब बढ़ गया। चिली को तीनों क्वार्टर में एक-एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके।
21 जून को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
तीसरे क्वॉर्टर की समाप्त से पहले 39वें मिनट में रुतुजा ने फील्ड गोलकर भारत को 6-0 से आगे कर दिया। यहां से चिली टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया। आखिरी क्वॉर्टर में भी भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि, इस बार टीम गोल नहीं कर सकी और अंत में भारत ने 6-0 से मैच अपने नाम किया। भारत ने ग्रुप स्टेज पर अपने सभी तीनों मुकाबले जीते थे और 9 अंक के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंची थी। फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।
