स्पोर्ट्स

महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र ने कहा, समय और खेल प्रबंधन पर काम करने की जरूरत

Hockey Coach Harendra Singh Statement: एफआईएच प्रो लीग में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम को समय और खेल प्रबंधन पर काम करने की जरूरत है।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम (Courtesy- Hockey India)

एफआईएच प्रो लीग में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम को समय और खेल प्रबंधन पर काम करने की जरूरत है ताकि वह मजबूत टीम बन सके। प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत आठ में से सात मैच हारकर सबसे निचले स्थान पर रहा और एफआईएच नेशंस कप में खिसक गया। एक अन्य मैच में भारत ने अर्जेंटीना के साथ निर्धारित समय में 2-2 से ड्रॉ खेला, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में हार गया।

हरेंद्र ने वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘यह एक नई टीम है जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रही हैं। इससे विशेष कर हमारी रक्षा पंक्ति पर प्रभाव पड़ा। हमें समय और खेल प्रबंधन पर काम करने की जरूरत है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘उस क्षेत्र पर काम करने के लिए हमें अनुकूल परिस्थितियां तैयार करनी होगी और खेल को समझना होगा। जैसे, डिफेंस में अनुभवहीन खिलाड़ियों को उतारना और फिर यह देखना कि वे किस स्थिति में हैं। अगर वे असफल होते हैं तो हमें सीनियर खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा। इस मामले में कोई बहाना नहीं चलेगा। ’’

हरेन्द्र ने कहा कि भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर के बचाव पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘पीसी (पेनल्टी कॉर्नर) का बचाव करना एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें और काम करने की ज़रूरत है। यूरोपीय चरण में हमारे पास डिफेंस में उदिता और निक्की प्रधान जैसी अनुभवी खिलाड़ी नहीं थीं। हमें अपने डिफेंस पर काम करने की ज़रूरत है।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article