स्पोर्ट्स

IND vs PAK Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान का हॉकी विश्व कप मैच कब है, जानिए तारीख और समय के साथ कुछ खास बातें

Hockey World Cup 2026 Schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में एक रोमांचक ड्रॉ सेरेमनी आयोजित की गई थी। भारत सहित कुल 16 देशों ने दोनों वर्गों (मेंस, विमेंस) में क्वॉलीफाई किया है। 15 अगस्त से दोनों वर्गों के मुकाबलों का आगाज होगा।

Image

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कब।

Hockey World Cup 2026 India Team Schedule: मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का आगाज हो गया है। दोनों वर्गों की टीमों के चार-चार पूल बनाए हैं। हर पूल में चार-चार टीम शामिल हैं। हर टीम अपने पूल में एक दूसरे भिड़ेगी। मेंस और विमेंस के नॉकआउट चरण 21 अगस्त से खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।

भारतीय मेंस हॉकी टीम 15 अगस्त को नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में होने वाले एफआईएच विश्व कप के अपने पहले मैच में वेल्स का सामना करेगी। वहीं, विमेंस टीम अपने पहले मुकाबले में 16 अगस्त को एम्स्टेलवीन में ही चीन का सामना करेगी। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से भीड़ेगी।

मेंस भारतीय हॉकी टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल-

मैचतारीखवेन्यूसमय
भारत बनाम वेल्स15 अगस्तवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)4:30 बजे
भारत बनाम इंग्लैंड17 अगस्त वैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)6:30 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान19 अगस्तवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)6:30 बजे

इस दिन भारत-पाकिस्तान मैच

वेल्स के बाद भारत 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगा। उसके बाद 19 अगस्त को भारत महामुकाबला खेलेगा। चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 6:30 बजे से खेला जाएगा। इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में एफआईएच पुरुष और महिला विश्व कप दोनों एक साथ आयोजित किए जाएंगे।

महिलाओं की पहली भिड़ंत चीन से

महिलाओं की प्रतियोगिता में भारत 16 अगस्त को एम्स्टेलवीन में अपने पहले मैच में चीन से भिड़ेगा। इसके बाद भारतीय महिला टीम 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी। महिला वर्ग में पाकिस्तान की टीम नहीं है। इसलिए यहां भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा।

भारतीय विमेंस हॉकी टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल-

मैचतारीखवेन्यूसमय
भारत बनाम चीन16 अगस्तवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)4:30 बजे
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका18 अगस्तवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)6:30 बजे
भारत बनाम इंग्लैंड20 अगस्तवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड)6:30 बजे
यह भी पढ़ें- Hockey World Cup: FIH ने जारी किया मेंस और विमेंस के मैचों का पूरा शेड्यूल, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article