स्पोर्ट्स

Hockey World Cup: FIH ने जारी किया मेंस और विमेंस के मैचों का पूरा शेड्यूल, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Hockey World Cup 2026 Schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में एक रोमांचक ड्रॉ सेरेमनी आयोजित की गई थी।

Image

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी। फोटो- FIH

Hockey World Cup 2026 Schedule: हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस के टीम पूलों के बाद इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने वर्ल्ड कप के मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार मेंस और विमेंस का हॉकी वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। भारत सहित कुल 16 देशों ने दोनों वर्गों (मेंस, विमेंस) में क्वॉलीफाई किया है। 15 अगस्त से दोनों वर्गों के मुकाबलों का आगाज होगा।

मेंस और विमेंस के लिए चार-चार पूल बनाए हैं। हर पूल में चार-चार टीम शामिल हैं। हर टीम अपने पूल में एक दूसरे भिड़ेगी। इसके बाद टीमें राउंड रॉबिन में दूसरे पूल की टीमों से भिड़ेंगी। भारतीय मेंस टीम वेल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जबकि महिला टीम चीन से अपने पहले मुकाबले दो-दो हांथ करेगी।

21 अगस्त से खेले जाएंगे नॉक आउट मुकाबले

मेंस के नॉकआउट चरण 21 अगस्त से खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा। महिला टीम के नॉकआउट चरण भी 21 अगस्त से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 30 अगस्त 2026 को होगा।

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल-

पूल-ए के मैच
तारीखमैचस्थान
15 अगस्त नीदरलैंड बनाम जापान वैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
15 अगस्तअर्जेंटीना बनाम न्यूजीलैंडवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्तनीदरलैंड बनाम न्यूजीलैंडवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्तअर्जेंटीना बनाम जापानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्तनीदरलैंड बनाम अर्जेंटीनावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्तन्यूजीलैंड बनाम जापानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
पूल-बी के मैच
15 अगस्त बेल्जियम बनाम फ्रांस बेल्फियस एरिना, वेव्रे
15 अगस्त जर्मनी बनाम मलेशियाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
17 अगस्त बेल्जियम बनाम मलेशियाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
17 अगस्त फ्रांस बनाम जर्मनीबेल्फियस एरिना, वेव्रे
19 अगस्त जर्मनी बनाम बेल्जियमबेल्फियस एरिना, वेव्रे
19 अगस्त फ्रांस बनाम मलेशियाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
पूल-सी के मैच
16 अगस्त ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
16 अगस्तस्पेन बनाम दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
18 अगस्त ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
18 अगस्त आयरलैंड बनाम स्पेनबेल्फियस एरिना, वेव्रे
20 अगस्तऑस्ट्रेलिया बनाम स्पेनबेल्फियस एरिना, वेव्रे
20 अगस्त आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
पूल-डी के मैच
15 अगस्त भारत बनाम वेल्स वैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
15 अगस्त इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्त भारत बनाम इंग्लैंडवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्त पाकिस्तान बनाम वेल्सवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्त पाकिस्तान बनाम भारतवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्त इंग्लैंड बनाम वेल्सवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैच शेड्यूल-
पूल-ए के मैच , तारीखमैचस्थान
15 अगस्तऑस्ट्रेलिया बनाम जापानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
15 अगस्तनीदरलैंड बनाम चिलीवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्तऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंडवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
17 अगस्तचिली बनाम जापानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्तनीदरलैंड बनाम जापानवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
19 अगस्तचिली बनाम ऑस्ट्रेलियावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
पूल-बी के मैच
15 अगस्तअर्जेंटीना बनाम अमेरीकाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
15 अगस्तजर्मनी बनाम स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
17 अगस्तजर्मनी बनाम अर्जेंटीनाबेल्फियस एरिना, वेव्रे
17 अगस्तअमेरिका बनाम स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
19 अगस्तअमेरिका बनाम जर्मनीबेल्फियस एरिना, वेव्रे
19 अगस्तअर्जेंटीना बनाम स्कॉटलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
पूल- सी के मैच
16 अगस्तबेल्जियम बनाम न्यूजीलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
16 अगस्तस्पेन बनाम आयरलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
18 अगस्तन्यूजीलैंड बनाम आयरलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
18 अगस्तस्पेन बनाम बेल्जियमबेल्फियस एरिना, वेव्रे
20 अगस्तन्यूजीलैंड बनाम स्पेनबेल्फियस एरिना, वेव्रे
20 अगस्तबेल्जियम बनाम आयरलैंडबेल्फियस एरिना, वेव्रे
पूल-डी के मैच
16 अगस्तचीन बनाम भारतवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
16 अगस्तइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
18 अगस्तभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
18 अगस्तचीन बनाम दक्षिण अफ्रीकावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
18 अगस्तचीन बनाम दक्षिण अफ्रीकावैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
20 अगस्तभारत बनाम इंग्लैंडवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
20 अगस्तइंग्लैंड बनाम चीनवैगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article